Bigg Boss OTT 3 Naezy gets furious as media questions him about his feelings for Sana Makbul
Bigg Boss OTT 3 : रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। अब 7 कंटेस्टेंट फिनाले की रेस में शामिल है, जिसमें रणवीर शौरी, लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, साई केतन राव, नेजी और सना मकबूल का नाम शामिल है। वहीं फिनाले से पहले बिग बॉस के घर में मीडिया की भी एंट्री हुई।
बीते एपिसोड़ में मीडिया ने कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल पुछे। रणवीर शौरी, सना मकबूल, नेजी और अरमान मलिक से इसी बीच मीडिया ने काफी सवाल पूछे। इस दौरान नेजी से सना मकबूल संग रिश्ते को लेकर भी सवाल पूछा गया, जिससे वह भड़क गए।
Promo: Press ne uthaye Sana Makbul aur Naezy ke rishte pe sawaal Naezy ne ki Press se badtameezi? #BiggBossOTT3 pic.twitter.com/C6j6HBMbvX
— #BiggBoss Tak (@BiggBoss_Tak) July 28, 2024
मीडिया ने नेजी से सना मकबूल के साथ उनकी दोस्ती के बारे में भी पूछा और कहा कि कैसे सना हमेशा घर में अकेली होने की बात करती हैं। नेजी ने सना का बचाव किया और कहा कि उनकी वाइब्स उनसे मेल खाती हैं।
इसके बाद नेजी से पूछा गया कि क्या वह सना मकबूल के साथ रोमांटिक रूप से जुड़े हुए हैं। इससे नेजी भड़क गए। उन्होंने कहा, 'कुछ भी क्या बोल रहा है। ज्यादा फ्री मत हो समझा न।' इस पर पत्रकार कहता है, आप मुझे ऐसे धमकी नहीं दे सकते। रैपर गुस्से में कहते हैं, 'तू क्या बकवास बोल रहा है मेरे को।'
हालांकि बाद में नेजी ने कहा, मैं भी इस तरीके से रिएक्ट नहीं करता लेकिन सवाल ही इस तरीके से पूछा गया था तो मेरा ऐसे रिएक्शन निकल गया। वहीं दूसरे कंटेस्टेंट्स भी नेजी को इतने गुस्से में देखकर हैरान रह गए।
