1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film kubera new poster released on dhanush birthday

film kubera new poster released on dhanush birthday

Dhanush Birthday
Dhanush Birthday: साउथ सुपरस्टार धनुष 28 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर धनुष को दुनियाभर से बधाई मिल रही है। वहीं धनुष की अपकमिंग फिल्म 'कुबेर' के मेकर्स ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। 
 
धनुष की आगामी फिल्म 'कुबेर' के निर्माताओं ने उनके 41वें जन्मदिन पर अभिनेता का एक नया पोस्टर जारी किया है। इसके साथ उन्होंने धनुष को बर्थडे भी विश किया है। 
 
पोस्टर में धनुष को मासूम सा दिखाया गया है। फटे और गंदे कपड़े, लंबी दाढ़ी-मूंछ में धनुष की मासूमियत और गरीबी साफ दिखाई दे रही है। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि धनुष फिल्म में ऐसे शख्स के किरदार में दिखेंगे जो अपनी गरीबी और समस्याओं से जूझ रहे हैं।
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, धनुष सर को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। शेखर कम्मुला के कुबेर में और भी बेहतरीन परफॉर्मेंस और यादगार पल देखने को मिलेंगे।
 
बता दें कि फिल्म 'कुबेर' धनुष की 51वीं फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं। फिल्म में नागार्जुन, संदीप किशन और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मित 'कुबेर' में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी निकेथ बोम्मी ने की है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
आपका अपना जाकिर शो में श्वेता तिवारी बनेंगी द इट गर्ल