सम्बंधित जानकारी
- मीडिया कर्मी बनकर आए थे शूटर्स, सरेंडर से पहले लगाया जयश्री राम का नारा, क्यों ली अतीक और अशरफ की जान...
- अतीक अहमद की कनपटी पर हमलावर ने जब गोली चलाईं, उससे पहले और बाद में क्या-क्या हुआ?
- अतीक, अशरफ की हत्या पर बवाल, विपक्ष ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, निशाने पर योगी सरकार
- अतीक, अशरफ की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मी निलंबित, यूपी में हाईअलर्ट
- बड़ी खबर, माफिया डॉन अतीक अहमद और अशरफ की हत्या
राजघाट से CBI दफ्तर पहुंचे केजरीवाल, जताई गिरफ्तारी की आशंका (Live Updates)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या, अरविंद केजरीवाल से सीबीआई पूछताछ, कोलार में राहुल गांधी की रैली, कोरोना वायरस समेत इन खबरों पर शनिवार, 15 अप्रैल को रहेगी सबकी नजर। पल-पल की जानकारी...
-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबाकरी नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए रविवार को सीबीआई के समक्ष पेश हुए।
-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबाकरी नीति घोटाला मामले में पूछताछ के लिए रविवार को सीबीआई के समक्ष पेश हुए।
-कुछ ही देर में सीबीआई दफ्तर पहुंचेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
-सीबीआई दफ्तर से पहले राजघाट पहुंचे केजरीवाल।
-केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने शायद जांच एजेंसी को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया है। वे (भाजपा) बहुत शक्तिशाली हैं और किसी को भी जेल भेज सकते हैं।
-केजरीवाल ने कहा कि वह आबकारी मामले में सीबीआई के सवालों का सच्चाई और ईमानदारी से जवाब देंगे, क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।
-अतीक और अशरफ को कसार-मसारी क्रबिस्तान में आज ही दफनाया जाएगा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
-सीएम योगी ने डीजीपी को दिए प्रयागराज जाने के निर्देश, हर 2 घंटे में मांगी रिपोर्ट।
-अतीक, अशरफ हत्याकांड की न्यायिक जांच के आदेश।
-घटना के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
-अतीक की सुरक्षा में लगे 17 पुलिसकर्मी निलंबित।
-घटना के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
-अतीक की सुरक्षा में लगे 17 पुलिसकर्मी निलंबित।
-अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के 3 आरोपियों ने किया सरेंडर।#WATCH| Prayagraj, UP: DM and Police Commissioner's convoy patrolling the area where Atiq Ahmed and his brother Ashraf were shot dead yesterday pic.twitter.com/l4mtCBuWxM
— ANI (@ANI) April 16, 2023
-पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा, अतीक को मारकर माफिया बनना चाहते थे आरोपी।
-यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज के सारे कार्य रद्द किए।
-गोलीबारी की घटना रात करीब 10 बजे की है जो कैमरे में दर्ज हो गई क्योंकि मेडिकल जांच के लिए पुलिस द्वारा दोनों को अस्पताल ले जाते समय मीडियाकर्मी उनके साथ चल रहे थे।
-वीडियो फुटेज में तीन हमलावर दोनों भाइयों को गोली मारते नजर आ रहे हैं और गोली लगते ही दोनों जमीन पर गिर जाते हैं। गोलियों से छलनी दोनों के शवों को घटनास्थल से ले जाया गया। इस सनसनीखेज हत्या के बाद इलाके में तनाव है।
-अरविंद केजरीवाल से आज सीबीआई की टीम करेगी पूछताछ।
-कोलार में राहुल गांधी की रैली। यहां मोदी सरनेम पर दिए बयान की वजह से गई थी कांग्रेस नेता की सांसदी।
