1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 12 dies in vaishnodevi

वैष्णोदेवी मंदिर में बड़ा हादसा : भगदड़ से 12 लोगों की मौत

Vaishnodevi yatra
कटरा। नए साल के मौके पर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 2 महिलाओं समेत 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में करीब 20 लोग घायल है। अधिकांश घायलों का माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
 
बताया जा रहा है कि यह हादसा रात 1.30 से 2 के बीच हुआ। सोशल मीडिया पर भगदड़ के कुछ वीडियो जारी हुए हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि नए साल के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई।

हादसे पर हेल्पलाइन नंबर जारी : वैष्णोदेवी हादसे पर हेल्पनंबर जारी की दिया गया है। आप 01991 234804 और 01991 234053 पर अपने परिजनों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया। केंद्र ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख की आर्थिक सहायता और घायलों के इलाज के लिए 50 हजार रुपए की मदद का ऐलान किया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, 'माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने J&K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'


पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने ट्वीट कर कहा, माता वैष्णोदेवी मंदिर में हुई भगदड़ की दुर्घटना दुखद है। मृतकों के परिवारजनों को मेरी शोक संवेदनाएँ। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है।
अगला लेख
उत्तराखंड मंत्रिमंडल में बुजुर्ग और विधवा पेंशन बढ़ाने पर बनी सहमति