सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश : 'सॉफ्ट हिन्दुत्व' के साथ ही 'भक्ति मार्ग' पर राहुल गांधी की राजनीतिक यात्रा, उमा घाट पर किया नर्मदा पूजन
- मप्र में बजा चुनावी बिगुल, चतुष्कोणीय मुकाबले में फंसी भाजपा और कांग्रेस, थर्ड फ्रंट बनाने में जुटे छोटे दल
- 5 राज्यों में Election की तारीखों का ऐलान आज संभव, EC ने 3 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
- राहुल गांधी ने कहा, सहयोगी चाहेंगे तो बनूंगा पीएम, माया के फैसले से कोई फर्क नहीं पड़ेगा
- बाबागिरी से नेतागिरी की तैयारी, भाजपा से सबसे अधिक संत टिकट के दावेदार...
मध्यप्रदेश : बसपा, सपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बना महागठबंधन, आधिकारिक ऐलान बाकी
भोपाल। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही मध्यप्रदेश सियासत की गठबंधन को लेकर सबसे बड़ी खबर भी आ गई। सूबे में भाजपा और कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी एकसाथ आ गए हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ सपा और बसपा ने मिलकर सूबे में एक महागठबंधन बना लिया है। बस इस महागठबंधन का आधिकारिक ऐलान बाकी है।
बसपा, सपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ आने के साथ अब मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के सियासी समीकरण के नए सिरे से बनेंगे और बिगड़ेंगे। शनिवार सुबह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कर दिया था कि अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
महागठबंधन की सीटों का फॉर्मूला : 'वेबदुनिया' को सूत्रों के हवाले से इस महागठबंधन की सीटों का फॉर्मूला भी पता चला है। महागठबंधन में मध्यप्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बसपा 100-110 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, दूसरी पार्टी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 70-80 सीटों पर और समाजवादी पार्टी 40-50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
मध्यप्रदेश में इस बार गठबंधन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद काफी कुछ साफ हो चुकी हैं। बस, इंतजार इस महागठबंधन के आधिकारिक ऐलान का बाकी है।