नोकिया का नया उपहार
नोकिया 6110 नेवीगेटर (अनुमानित मूल्य - 14,250 रु.)
|
इस फोन में आपको 2 मेगापिक्सेल का कैमरा, माइक्रोएसडी कार्ड, वी2.0 यूएसबी (मिनी यूएसबी), 2एडीपी प्रोफाइल के साथ ब्लूटूथ सुविधा, म्यूजिक प्लेयर व एफएम रेडियो आदि सुविधाएँ मिलेंगी।
| |
| |
इतना ही नहीं, यह 3जी एचएसडीपीए एनेबिल्ड फोन एज को भी सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें 2.2 इंच टीएफटी डिस्प्ले के ऊपर एक दूसरा कैमरा भी मौजूद है, जिसका उपयोग वीडियो कॉल्स के लिए किया जाता है।
फिलहाल बाजार में यह फोन 14,250 रुपए में उपलब्ध है, जिस पर एक साल की वारंटी भी है।
* यह कीमत अनुमानित है। क्षेत्र व परिस्थिति के आधार पर इसमें परिवर्तन हो सकता है।
