एक्शन बटन, USB-C, बड़ा कैमरा सेंसर, टाइटेनियम बिल्ड, प्रोसेसर और OS जैसे बदलावों के साथ लॉन्च होगा Apple iPhone 15
iphone 15
2007 में पहला आईफोन लॉन्च होने से अब तक दुनियाभर में 230 करोड़ से ज्यादा आईफोन बिक चुके हैं। हालांकि iPhone 15 के फीचर्स को लेकर पहले खबरें आ रही हैं। iPhone 15 में 5 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
इनमें एक्शन बटन USB-C, बड़ा कैमरा सेंसर, टाइटेनियम बिल्ड, प्रोसेसर और OS में कई तरह के बदलाव दिखेंगे। हालांकि आईफोन 15 की कीमतों को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।
आईफोन 15 सीरीज में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और केबल दी जाएगी। यह केबल मौजूदा लाइटनिंग केबल की जगह लेगी। ऐसा माना जा रहा है कि इससे फास्ट डेटा ट्रांसफर होगा।
यह आईफोन में बड़ा बदलाव होगा। आईफोन 15 सीरीज में 3nm बेस्ड Apple A Bionic 17 चिपसेट दिया जा सकता है। सॉफ्टवेयर अपडेट के तौर पर iOS 17 सपोर्ट दिया जाएगा।

