शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. मकर संक्रां‍ति
  4. What is the meaning of Makar Sankranti
Written By

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति का मतलब क्या होता है?

When is Makar Sankranti 2023
Makar Sankranti 2023 :14 जनवरी 2023 में सूर्यदेव धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करने लगेंगे, जहां वह 13 फरवरी 2023 तक रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 14 मिनट पर सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे और इस गोचर के बाद ही मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। उदयातिथि के अनुसार अगले दिन यानी 15 जनवरी की सुबह मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा।
 
मकर संक्रांति का अर्थ क्या है- सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन को संक्रमण या संक्रांति कहते हैं। यानी संक्रान्ति का अर्थ है सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में जाना होता है। मकर एक राशि का नाम है। ऐसा माना जाता है कि मकर संक्रांति के बाद से सूर्य उत्तरायण गति करने लगता है, लेकिन विद्वानों में इसको लेकर मतभेद हैं।