शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. मकर संक्रां‍ति
  4. When is Makar Sankranti 2023
Written By

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति कब की है 14 या 15?

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति कब की है 14 या 15? - When is Makar Sankranti 2023
आजकल मकर संक्रांति को लेकर हर साल असमंजस रहता है। मकर संक्रांति का त्योहार वर्षों से ही 14 जनवरी को मनाया जाता रहा है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह अब 15 जनवरी को भी आने लगा है। मकर संक्रांति पर तिल गुड़ खाना, पतंग उड़ाना, गिल्ली डंडा खेलना, सूर्यदेव को अर्घ्य देना, गाय को हरा चारा खिलाना, नदी स्नान करना और दान पुण्य करना होता है।
 
सूर्य गोचर : 14 जनवरी 2023 में सूर्यदेव धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करने लगेंगे, जहां वह 13 फरवरी 2023 तक रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार 14 जनवरी 2023 को रात 8 बजकर 14 मिनट पर सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे और इस गोचर के बाद ही मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है। उदयातिथि के अनुसार अगले दिन यानी 15 जनवरी की सुबह मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें
Makar Sankranti : साल 2023 में कैसा रहेगा मकर संक्रांति का शुभ पर्व, पुण्यकाल और वाहन संबंधित जरूरी जानकारी