सम्बंधित जानकारी
- जयराम रमेश का सवाल, गांधी और गोडसे के बीच कहां खड़े हैं मोदी?
- सुप्रीम कोर्ट का यूट्यूब चैनल हैक, हैकर्स ने चलाया क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा वीडियो
- प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, आज की राजनीति में जहर घुल चुका है
- शाह ने दी नक्सलियों को हथियार छोड़ने की चेतावनी, वरना परिणाम भुगतने को रहें तैयार
- Petrol Diesel Prices: हरियाणा में हुआ पेट्रोल 25 पैसे सस्ता, जानें अन्य राज्यों के ताजा दाम
पीएम मोदी बोले, कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे
कहा कि कांग्रेस में नफरत का भूत घुस गया
PM Modi in Maharashtra : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी को टुकड़े-टुकड़े गिरोह और शहरी नक्सली चला रहे हैं।
मोदी ने 'पीएम विश्वकर्मा योजना' (PM Vishwakarma Yojana) के 1 साल पूरे होने पर महाराष्ट्र के वर्धा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज आप जिस कांग्रेस को देखते हैं, यह वह पार्टी नहीं है जिसके साथ महात्मा गांधी जैसे महान व्यक्ति जुड़े थे।
उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस कुछ भी कर रही है। कर्नाटक में तो कांग्रेस सरकार ने गणपति बप्पा को ही सलाखों के पीछे डाल दिया। गणपति की जिस मूर्ति की लोग पूजा कर रहे थे, उसे पुलिस वैन में कैद करवा दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश गणपति के इस अपमान को देखकर आक्रोशित है। मैं हैरान हूं कि इसपर कांग्रेस के सहयोगियों के मुंह पर भी ताला लग गया है। उन पर भी कांग्रेस की संगत का ऐसा रंग चढ़ा है कि उनमें गणपति के अपमान का विरोध करने की हिम्मत नहीं बची है। हमें एकजुट होकर कांग्रेस के इन पापों का जवाब देना है।
जिस पार्टी में हमारी आस्था और संस्कृति का जरा सा भी सम्मान होगा, वो पार्टी कभी गणपति पूजा का विरोध नहीं कर सकती। लेकिन आज की कांग्रेस को गणपति पूजा से भी नफरत है। मैं गणेश पूजन कार्यक्रम में चला गया, तो कांग्रेस का तुष्टिकरण का बहुत जाग उठा। कांग्रेस गणपति पूजा का विरोध करने लगी।
कांग्रेस में नफरत का भूत घुस गया है : मोदी ने कहा कि कांग्रेस में नफरत का भूत घुस गया है। उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस में देशभक्ति की आत्मा अंतिम सांस ले चुकी है। मोदी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा विदेश में दिए भाषणों के भारत विरोधी एजेंडे पर भी बात की।Addressing the National PM Vishwakarma programme in Wardha. The initiative has positively impacted countless artisans, preserving their skills and fostering economic growth.https://t.co/Bo9hW4K7YM
— Narendra Modi (@narendramodi) September 20, 2024
उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना यह बात की। गांधी आरक्षण प्रणाली पर अमेरिका में अपनी टिप्पणी को लेकर सत्तारूढ़ सरकार की आलोचना का सामना कर रहे हैं।
Edited by: Ravindra Gupta
