IIT बॉम्बे छात्र सुसाइड मामला: संस्थान ने प्रोफेसर को डीन पद से हटाया, शुरुआती बयान के लिए मांगी माफी
आईआईटी बॉम्बे में बीटेक के दूसरे वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे की संदिग्ध मौत के मामले में संस्थान ने एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रोफेसर सूर्यनारायण दुल्ला को डीन के पद से सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही, संस्थान ने साहिल की मौत को लेकर अपनी शुरुआती बयानबाजी और निष्कर्षों के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी है। ALSO READ: IIT Bombay : परीक्षा के दौरान ChatGPT का इस्तेमाल करने के बाद छात्र ने की खुदकुशी, कैंपस में मचा हड़कंप
आईआईटी बॉम्बे का कहना है कि घटना के कारणों की पूरी जांच होने से पहले इस तरह के दावे करना जल्दबाजी और गलत था। गौरतलब है कि 22 वर्षीय साहिल वाकोडे एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के सेकंड ईयर के छात्र थे, जो 18 सितंबर की रात पवई कैंपस स्थित अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाए गए थे।
Director IIT Bombay has NOT resigned.
— IIT Bombay (@iitbombay) September 21, 2026
We categorically state that the related news is false. https://t.co/Prxomzm7Ux
क्या था शुरुआती विवाद?
घटना के अगले दिन यानी 19 सितंबर को आईआईटी बॉम्बे ने एक आधिकारिक बयान जारी किया था। इसमें दावा किया गया था कि परीक्षा के दौरान साहिल को फोन का इस्तेमाल करते पकड़ा गया था और उन्होंने ChatGPT पर क्वेश्चन पेपर अपलोड करने की कोशिश की थी, जिसके बाद उन्होंने हॉस्टल जाकर आत्महत्या कर ली। इस बयान को लेकर छात्रों और विभिन्न संगठनों में भारी आक्रोश देखा गया था। ALSO READ:
आईआईटी परिसरों में बढ़ते मामले
इस साल आईआईटी बॉम्बे में आत्महत्या का यह तीसरा और देश भर के आईआईटी संस्थानों में 9वां मामला सामने आया है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 6 वर्षों में यानी 2025 तक सबसे ज्यादा 16 आईआईटी छात्रों ने अपनी जान गंवाई है। ग्लोबल आईआईटी एलुमनाई सपोर्ट ग्रुप के अनुसार, पिछले दो दशकों (20 साल) में देश के विभिन्न आईआईटी संस्थानों से कुल 160 छात्रों के सुसाइड के मामले सामने आ चुके हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।
दूसरी ओर, सोशल मीडिया और गलियारों में चल रही डायरेक्टर प्रो. शिरीष केदारे के इस्तीफे की चर्चाओं पर भी संस्थान ने विराम लगा दिया है। आईआईटी बॉम्बे ने बयान जारी कर साफ किया कि डायरेक्टर ने इस्तीफा नहीं दिया है, और इस पूरे घटनाक्रम पर विचार करने के लिए सोमवार को संस्थान के बोर्ड की अहम बैठक बुलाई गई है।

