1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. iit-bombay-student-suicide-chatgpt-exam-case-updates

IIT Bombay : परीक्षा के दौरान ChatGPT का इस्तेमाल करने के बाद छात्र ने की खुदकुशी, कैंपस में मचा हड़कंप

IIT Bombay
IIT बॉम्बे के ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के दूसरे वर्ष के एक छात्र ने शुक्रवार शाम को आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार, उसे परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पकड़ा गया था। IIT बॉम्बे के अनुसार, उसने उत्तरों के लिए परीक्षा का प्रश्नपत्र 'चैटजीपीटी' (ChatGPT) नामक एआई टूल पर अपलोड किया था। ALSO READ: 

मामले पर क्या बोला आईआईटी बॉम्बे?

IIT ने कहा है कि इस घटना के बाद छात्र के खिलाफ कोई भी अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई थी।
प्रशिक्षकों और विभाग प्रमुख ने परीक्षा के दौरान छात्र द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल के तरीके पर चर्चा की और उसे आश्वासन दिया कि इस घटना का उसके शैक्षणिक करियर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
 
इसके बाद वह छात्र अपने हॉस्टल के कमरे में लौट आया। उसी दिन देर शाम, वह अपने कमरे में मृत पाया गया। IIT बॉम्बे ने छात्र की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा है कि उसके दोस्तों, सहपाठियों, प्रोफेसरों और इस घटना से प्रभावित अन्य लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। IIT ने यह भी कहा है कि संबंधित अधिकारी छात्र की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं।
 

कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन

छात्र की आत्महत्या की खबर मिलते ही संस्थान में हड़कंप मच गया। कैंपस के सभी छात्र एकत्र हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, उन्होंने प्राथमिक जांच की और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई। यह जानकारी मिलते ही उन्हें गहरा आघात लगा।
अगला लेख
DUSU Election Results : अध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP को बढ़त