1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. nanded-bhokar-sitakhandi-ghat-accident-10-dead

नांदेड में दिल दहला देने वाला हादसा: सीताखंडी घाट पर ट्रक और मैजिक वैन की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत

Road Accident
महाराष्‍ट्र के नांदेड के भोकर तहसील के सीताखंडी घाट पर एक ट्रक और टाटा मैजिक वैन के बीच हुई भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है। देर रात तक बचाव कार्य जारी रहा।
 
मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम नांदेड के भोकर तहसील के सीताखंडी घाट पर तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक वैन की आमने-सामने की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मैजिक वैन के आठ और ट्रक के दो लोग शामिल हैं। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टाटा मैजिक वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंच गए।
 
किराना सामान लेकर जा रही टाटा मैजिक वैन में 8 से 9 यात्री नांदेड से भोकर की ओर यात्रा कर रहे थे। ट्रक भोकर से नांदेड की दिशा में आ रहा था। सीताखंडी घाट के एक मोड़ पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने मैजिक वैन को टक्कर मार दी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मैजिक वैन में सवार 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार दोनों लोगों की भी मौत हो गई।
अगला लेख
गुजरात विधानसभा में ‘पशुधन आहार-चण विधेयक’ पारित, जमीन म्यूटेशन नियम भी आसान