फोल्डेबल iPhone Duo की इंट्री, एपल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल फोन, आईफोन से बिलकुल अलग
iPhone Duo का डिस्प्ले आईफोन 18 प्रो मैक्स से 50% और आईफोन 18 प्रो से 80% बड़ा, जानिए भारत में क्या है कीमत
Apple Event 2026 Live Updates : Apple ने अपने इवेंट 'Surprise and Shine' में अपना पहला फोल्डेबल फोन iPhone duo भी लॉन्च किया। इसके साथ ही iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया गया। कंपनी ने Apple Watch Series 12, Watch Ultra 4, और AirPods 5 भी लॉन्च किए। यह कंपनी के नए सीईओ जॉन टर्नस का पहला कीनोट था। iPhone Duo में अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।
टर्नस ने फोल्डेबल फोन 'आईफोन डुओ' को पेश किया। उन्होंने कहा कि यह अब तक के किसी भी आईफोन से बिल्कुल अलग, नया और पासपोर्ट के साइज जैसा है। इस फोन के दोनों डिस्प्ले आपस में एक फ्रेम से जुड़कर एक बड़ा कंटीन्यूअस यानी बिना रुकावट वाला डिस्प्ले बनाते हैं। इसके यूजर्स को दोनों स्क्रीन पर एक जैसा आस्पेक्ट रेशियो और एक जैसा यूजर एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा।
12:25 AM, 10th Sep
iPhone Duo की भारत में क्या है कीमत
iPhone Duo 2,99,900 रुपए का है। यह मोबाइल के 256GB वाले बेस वेरिएंट का प्राइस है। आईफोन डुओ को 512GB मेमोरी के साथ 3,24,900 रुपए में लॉन्च किया गया है। 1TB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 3,74,900 रुपए और 2TB मेमोरी वाले फोन की कीमत 4,49,900 रुपए है। इसकी सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी।
12:16 AM, 10th Sep
iPhone Duo का डिस्प्ले आईफोन 18 प्रो मैक्स से 50% और आईफोन 18 प्रो से 80% बड़ा
एपल ने अपने पहले फोल्डेबल आईफोन डुओ में भी वही पावरफुल A20 प्रो चिपसेट दिया है, जो आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स को पावर देता है। कंपनी ने इसे अब तक का सबसे वर्सटाइल आईफोन करार दिया है। आईफोन डुओ में 7.6 इंच का सुपर रेटीना XDR मेन डिस्प्ले दिया गया है, जो आईफोन 18 प्रो मैक्स से 50% और आईफोन 18 प्रो से 80% बड़ा है। बाहर की तरफ 5.4 इंच का आउटर डिस्प्ले मिलता है, जो आईफोन 18 प्रो जितना ही स्क्रीन एरिया देता है। कंपनी के मुताबिक, इस साल के अंत तक इसके दोनों डिस्प्ले के लिए 'एप्पल पेंसिल' का सपोर्ट भी जारी कर दिया जाएगा, जिससे नोट्स बनाना और स्केचिंग करना काफी आसान हो जाएगा।
12:04 AM, 10th Sep
फोल्डेबल iPhone Duo के फीचर्स- एयरोस्पेस ग्रेड टाइटेनियम का इस्तेमाल, 2 कलर ऑप्शन
iPhone Duo में अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले
इसका बाहरी डिस्प्लेस 5.4 इंच है। खुलने पर इसकी स्क्रीन मिनी आईपैड जितनी होगी। एपल के मुताबिक, डुओ बंद होने पर पासपोर्ट के साइज का हो जाता है। इसमें 5.4-इंच की मेन डिस्प्ले है, लेकिन खुलने पर यह 7.6-इंच के पैनल में बदल जाता है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। iPhone Duo में यूजर्स दो डिस्प्ले के बीच सीमलेस ट्रांजिशन कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक अनफोल्ड होने पर यह अब तक का उसका सबसे स्लिम आईफोन है। कैमरा बंप डिजाइन दिया गया है, जिससे कंपनी इसके अंदर बड़ा बैटरी पैक दे पाई है।
इसके साथ ही इसमें कंपनी ने एयरोस्पेस ग्रेड टाइटेनियम का इस्तेमाल किया है। एपल ने iOS 27 को इसके लिए रिडिजाइन किया है। इसमें मूविंग कंट्रोल दिए गए हैं। Home Screen में डॉक वर्टिकल दिया गया है। इसके साथ स्टेटस बार दिया गया है। Apps और कंटेंट स्मूथली आउटर और इनर डिस्प्ले में स्विच करती है।
11:38 PM, 9th Sep
AirPods 5 को एपल ने किया लॉन्च
एपल ने अपने लेटेस्ट AirPods 5 लॉन्च कर दिए हैं। इन्हें ओपन एयर डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके अकॉस्टिक आर्कटेकचर, नए अडेप्टिव ईक्यू और पर्सनलाइज स्पेशल ऑडियो सपोर्ट के साथ लाया गया है। कंपनी का कहना है कि पिछले जेनरेशन के मुकाबले इसकी नॉइस कैंसिलिंग कैपेबिलिटी 50 प्रतिशत बेहतर हुई है।
11:33 PM, 9th Sep
वॉच सीरीज 12 में क्या हुए बदलाव
कंपनी ने नई 'वॉच सीरीज 12' ओवरऑल लुक और डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। इससे पहली नजर में यह अपनी पिछली जेनरेशन की घड़ियों जैसी ही लगती है। हालांकि, सीरीज 10 में डिस्प्ले साइज बड़ा किया गया था, लेकिन इस नए मॉडल में सिर्फ परफॉरमेंस से जुड़े कुछ मामूली अपग्रेड्स ही दिए गए हैं।
जोड़े गए नए फीचर्स
एपल वॉच में नया 'हेल्थ एज' फीचर जोड़ा गया है, जो यूजर की नींद, वर्कआउट और हार्ट रेट जैसे हेल्थ डेटा को AI की मदद से एनालाइज करके बताएगा कि शरीर की बायोलॉजिकल उम्र कितनी है। इसके अलावा नया 'रेडीनेस' फीचर और रीडिजाइन किया गया हेल्थ ऐप फिटनेस ट्रैकिंग को और भी बेहतर बनाएंगे।
वॉच सीरीज 12 में कंपनी ने नया हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम पेश किया है, जो यूजर के हार्ट रेट को लगातार ट्रैक कर उसकी सेहत का सटीक ब्योरा देगा। इसके साथ ही नए 'रेडीनेस एप' से यूजर्स को यह जानने में आसानी होगी कि उन्हें वर्कआउट कब बढ़ाना है और कब आराम करना है। रीडिजाइन किए गए हेल्थ ऐप में 'हेल्थ एज' बताने वाला फीचर और 'लाइव रिवाइंड' शामिल है, जो दिनभर की एक्टिविटी का रिकॉर्ड रखने के साथ बातचीत को टेक्स्ट में भी कन्वर्ट कर सकेगा।
11:28 PM, 9th Sep
एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर के साथ एयरपोड्स-5 लॉन्च
Apple Event 2026 में एंट्री-लेवल एयरपॉड्स सीरीज को बड़ा अपग्रेड देते हुए एपल ने 129 डॉलर वाले एयरपोड्स 5 में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया है, जबकि वायरलेस चार्जिंग केस वाला मॉडल 149 डॉलर में मिलेगा। नई मल्टी-पोर्ट एकॉस्टिक डिजाइन और नेक्स्ट-जनरेशन एडैप्टिव EQ के साथ आने वाले ये एयरपॉड्स हर तरह के कान के साइज में आसानी से फिट होंगे और यूजर्स को पहले से कहीं ज्यादा रिच और डिटेल ऑडियो अनुभव देंगे।
11:22 PM, 9th Sep
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत का खुलासा
आईफोन 18 प्रो की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर रखी गई है, जो 256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आएगा। आईफोन 18 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,299 डॉलर होगी। इस बार कंपनी ने पहली बार 2TB स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया है। इसके अतिरिक्त आईफोन के 'डायनामिक आइलैंड' को भी बड़ा अपग्रेड मिला है, जो अब एक साथ 3 लाइव एक्टिविटीज को स्क्रीन पर शो कर सकेगा।
11:14 PM, 9th Sep
आईफोन 18 प्रो 15 मिनट में 50% चार्ज होगा, 7-कोर GPU के साथ दमदार ग्राफिक्स परफॉर्मेंस
आईफोन 18 प्रो में हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए नेक्स्ट-जनरेशन वेपर चैंबर कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसका सर्फेस एरिया आईफोन 17 प्रो के मुकाबले तीन गुना बड़ा है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें लगातार डीआयनाइज्ड वाटर साइकिल होता रहेगा, जिससे हैवी गेमिंग या मल्टीटास्किंग के दौरान भी फोन गर्म नहीं होगा और शानदार परफॉरमेंस देगा।
DSLR जैसा कैमरा एक्सपीरियंस
आईफोन 18 प्रो में वेरिएबल अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का नया मेन कैमरा दिया गया है। कंपनी के मुताबिक अब तक का सबसे एडवांस कैमरा है। इसमें 4K डॉल्बी विजन HDR टाइम-लैप्स, 60fps पर सिनेमैटिक मोड और नए 'प्रो कंट्रोल्स' जैसे फीचर्स मिलेंगे। इनकी मदद से यूजर्स फोटो और वीडियो में व्हाइट बैलेंस, शटर स्पीड और अपर्चर को खुद मैन्युअली एडजस्ट कर सकेंगे- जिससे प्रो-लेवल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी आसान हो जाएगी।
एपल के नए A20 प्रो चिपसेट में 7-कोर वाला नया GPU दिया गया है, जो 40% तक तेज ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देगा। बेहतर स्पीड के लिए कंपनी ने पहली बार आईफोन में दो न्यूरल इंजन जोड़े हैं, जिससे कुल न्यूरल कोर की संख्या 32 हो गई है। सबसे चौड़े मेमोरी इंटरफेस के साथ यह चिप ऑन-डिवाइस AI मॉडल्स को रन करने के लिए अब तक का सबसे ताकतवर प्रोसेसर बन गया है।
11:12 PM, 9th Sep
आईफोन 18 प्रो मैक्स को भी लॉन्च किया गया। सीरीज में 4 नए कलर्स का ऑप्शन दिया गया है। सुपरफास्ट A20 प्रो प्रोसेसर पर चलेंगे। इसके नए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिरी में ऑन-डिवाइस डिक्टेशन को बेहतर किया गया है। एपल ने दावा किया कि नॉर्मल यूज में 18 प्रो 24 घंटे और प्रो मैक्स 30 घंटे तक चलेगा। वहीं वीडियो प्लेबैक पर 18 प्रो में 36 घंटे और प्रो मैक्स में रिकॉर्ड 45 घंटे की बैटरी लाइफ मिलेगी। नई फास्ट चार्जिंग से फोन सिर्फ 15 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाएगा और महज 5 मिनट की चार्जिंग पर 6 घंटे का वीडियो प्लेबैक देगा।
11:02 PM, 9th Sep
48MP Fusion Camera सेटअप के साथ iPhone 18 Pro लॉन्च
Apple ने iPhone 18 Pro के कैमरा में मेजर अपग्रेड किया है। इसमें नया 48-मेगापिक्सल Fusion प्राइमरी कैमरा दिया है। नए कैमरा लेंस में वेरिएबल अपर्चर सपोर्ट मिला है। एपल का कहना है कि यह लेंस में प्रवेश करने वाली लाइट को कंट्रोल करेगा। इसका असर हर एक फोटो और वीडियो में दिखाई देगा। यूजर्स के पास लाइट इनटेक और नेचुरल डेप्थ ऑफ फील्ड का कंट्रोल होगा। iPhone 18 Pro Battery : सिंगल चार्ज में 24 घंटे का बैकअप। छोटा हुआ डायनमिक आईलैंड।
नए आईफोन में मिलेगा A20 Pro चिप
Apple के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन में A20 Pro चिप मिलेगा, जो एपल इंटेलिजेंस और सिरी एआई के कंप्यूटिंग डिमांड को आसानी से हैंडल करेगा। यह चिप नए 2nm प्रोसेस पर बना है। इस चिप में 6-कोर CPU और दो सुपर कोर दिए हैं, जो 20 प्रतिशत तक फास्ट बनाता है। इसके साथ ही 7-कोर जीपीयू मिलता है जो ग्राफिक परफॉर्मेंस और एआई परफॉर्मेंस को 40 प्रतिशत तक बेहतर करता है।
10:55 PM, 9th Sep
iPhone 18 Pro में मिलेगा On-device एआई मॉडल
एपल ने ऐलान किया कि नए iPhone 18 Pro में सबसे एडवांस ऑन-डिवाइस फाउंडेशन एआई मॉडल दिया है। नए आईफोन में AI-पावर्ड Siri मिलेगी, जो पहले से ज्यादा पर्सनल और कैपेबल होगी। इसके साथ ही सिरी को थर्ड पार्टी एप का भी सपोर्ट मिलेगा। Apple का कहना है कि सिरी करीब 300,000 से ज्यादा एप्स सपोर्ट करेगी।
10:51 PM, 9th Sep
Apple Event LIVE : iPhone 18 और iPhone 18 Pro के चार नए कलर
Apple ने iPhone 18 और iPhone 18 Pro के लिए चार कलर ऑप्शन पेश किए हैं। इनमें Deep Black, Silver, Glacier Blue और Burgundy शामिल हैं। Apple ने Glacier Blue और Burgundy जैसे नए शेड्स को “Sophisticated and Unique” यानी बेहद खास और प्रीमियम रंग बताया है।
नई Siri की हुई एंट्री, अब ऐप्स के बीच समझेगी आपका पर्सनल कॉन्टेक्स्ट
Apple के iPhone 18 लॉन्च इवेंट में अब नई Siri को पेश किया जा रहा है। John Ternus ने नई Siri के फीचर्स की जानकारी देते हुए बताया कि यह Mail और Messages जैसे अलग-अलग ऐप्स में मौजूद आपके पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझ सकेगी।
Ternus ने कहा कि Siri AI की आवाज पहले से कहीं ज्यादा शानदार और नेचुरल होगी। इसके लिए iPhone 18 Pro में Apple के अब तक के सबसे एडवांस ऑन-डिवाइस AI मॉडल का इस्तेमाल किया गया है। यह मॉडल Siri को ज्यादा एक्सप्रेसिव आवाज देने में मदद करेगा। यूजर्स Siri की आवाज के लिए कई विकल्पों में से चुनाव कर सकेंगे। इसके अलावा आवाज की स्पीड और एक्सप्रेसिवनेस को भी अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज किया जा सकेगा।
10:47 PM, 9th Sep
Apple की वैल्यूज को लेकर Ternus ने कहा कि Apple के मूल में मौजूद मूल्य आज भी हमारे हर काम का मार्गदर्शन करते हैं। जब हम भविष्य की ओर देखते हैं, तो हमें खोज और बदलाव से भरा एक विशाल भविष्य नजर आता है। AI पूरी तरह नए तरह के अनुभवों को संभव बना रहा है। जब AI आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को उन ऐप्स, सेवाओं और प्रोडक्ट्स से जोड़ता है, जिनका आप हर दिन इस्तेमाल करते हैं, तो यह और भी ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है।
John Ternus का जोरदार स्वागत
Apple CEO John Ternus का दर्शकों ने खड़े होकर जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम दुनिया को ऐसे तरीकों से बदलना जारी रखेंगे, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

