बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2019
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
  4. Maharashtra Assembly Elections, Haryana Assembly Elections Live Updates
Written By
Last Updated : सोमवार, 21 अक्टूबर 2019 (20:37 IST)

वोटिंग खत्म, महाराष्ट्र में 60, हरियाणा में 65 प्रतिशत मतदान

वोटिंग खत्म, महाराष्ट्र में 60, हरियाणा में 65 प्रतिशत मतदान - Maharashtra Assembly Elections, Haryana Assembly Elections Live Updates
महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 99 विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। शाम 6 बजे तक महाराष्ट्र में 60 फीसदी, जबकि हरियाणा में 65 प्रतिशत मतदान हुआ। महाराष्ट्र में पिछली बार की तुलना में 8 प्रतिशत और हरियाणा में 15 फीसदी मतदान कम हुआ है।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है, वहीं विपक्षी कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भी सत्ता में लौटने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।
 
हरियाणा में भी भाजपा ने अपनी सत्ता बचाए रखने के लिए पूरी ताकत लगा दी है, वहीं विपक्ष भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। दोनों राज्यों में मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। पेश है मतदान से जुड़ा हर ताजा अपडेट-
 


- शाम 5 बजे तक महाराष्ट्र में 44.61, हरियाणा में 53.70 फीसदी मतदान। महाराष्ट्र में आधे मतदाताओं ने भी नहीं डाले वोट, जबकि हरियाणा में पिछली बार से करीब 23 फीसदी कम मतदान। 
- हरियाणा में 4 बजे तक 50.8 फीसदी एवं महाराष्ट्र में 43.8 प्रतिशत मतदान।
- शाहरुख खान ने पत्नी गौरी के साथ मुंबई के बांद्रा में बूथ नंबर 177 पर वोट डाला।
- महाराष्ट्र में 3 बजे तक औसत 43 प्रतिशत मतदान। कोल्हापुर में 54.11, कोल्हापुर के कारवीर में सबसे अधिक 62.47 प्रतिशत, इचलकरंजी में 43.1 प्रतिशत। नागपुर में 40 प्रतिशत, पुणे में 39.54 प्रतिशत, लातूर में 37.17 प्रतिशत, रायगढ़ में 44.80 प्रतिशत, सिंधु दुर्ग में 44.37 प्रतिशत, सांगली में 41.10 प्रतिशत, बीड़ में 47.11 प्रतिशत, रत्नागिरी में 45.76 और वर्धा में 44.79 प्रतिशत मतदान हुआ।
 

- पुणे में 102 साल के मोहम्मद अलीम ने लोहेगांव बूथ पर वोट डाला, जबकि उत्तर प्रदेश के बहराइच में 106 साल के हर्षसिंह ने बल्हा में वोट डाला।

 - महाराष्ट्र के मुंबई में अपराह्न 3 बजे तक 35 प्रतिशत मतदान।

 - हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला उपचुनाव में 3 बजे तक 52.18 फीसदी मतदान।

- जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने मुंबई जुहू स्थित बूथ पर वोट डाला।

- भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेता सनी देओल ने जुहू में वोट डाला।

- उपचुनाव : दोपहर 1 बजे तक मध्यप्रदेश (झाबुआ) में 41.54 प्रतिशत, बिहार में 29, उत्तर प्रदेश में 29 प्रतिशत मतदान। 

-  सचिन तेंदुलकर ने विधानसभा चुनावों में मतदान करने के बाद सोमवार को लोगों से बड़ी संख्या में लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

- अमरावती जिले में मोटरसाइकल सवार 3 लोगों ने किसान समर्थक संगठन स्वाभिमानी पक्ष के उम्मीदवार देवेंद्र भूयार मोरशी को गोली मारी। शेनदूरजना घाट पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक मारूति गेदाम ने बताया कि हमलावरों ने बाद में उनकी कार को आग लगा दी। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे 3 नकाबपोशों ने देवेंद्र भूयार मोरशी को गोली मार दी। उनके साथ मारपीट भी की गई। भूयार को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी स्थित सामान्य है।

- हरियाणा में 1 बजे तक 25.1 प्रतिशत मतदान हुआ। 

- महाराष्ट्र में दोपहर 1 बजे तक 17.8 प्रतिशत मतदान, 2014 में 63.5 प्रतिशत मतदान हुआ था।

- पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, पत्नी अंजलि और उनके बेटे अर्जुन ने बांद्रा (पश्चिम) में किया अपने मताधिकार का प्रयोग।
- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में डाला अपना वोट।

- बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी बांद्रा में किया अपने मताधिकार का प्रयोग। 
- अभिनेता रितेश देशमुख, उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा और परिवार ने लातूर के मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
- अभिनेता और गोरखपुर सीट से भाजपा सांसद रवि किशन ने भी मुंबई की गोरेगांव अंधेरी विधानसभा सीट के लिए वोटिंग की।

-‍ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ वोट डालने पहुंचे।

- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर साइकल चलाकर वोटिं‍ग बूथ गए। करनाल से चुनावी मैदान में।

- मुंबई में MNS प्रमुख राज ठाकरे ने भी किया अपने मत का प्रयोग। 

- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपनी पत्नी के साथ बूथ पहुंचकर किया मत का प्रयोग।

- हरियाणा में महावीर फोगाट और उनके परिवार ने किया मतदान बलाली गांव के मतदान केंद्र पर किया मतदान।

सुबह 9 बजे तक महाराष्ट्र में 2 प्रतिशत और हरियाणा में 10 प्रतिशत मतदान।

- ट्रैक्टर चलाकर वोट डालने पहुंचे JJP के दुष्यंत चौटाला।

- ओलंपिक पदक विजेता और बड़ौदा से बीजेपी के उम्मीदवार योगेश्वर दत्त ने अपना वोट डाला। योगेश्वर कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण हुड्डा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

- गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके कहा- हरियाणा के मेरे सभी भाई और बहन जलपान से पहले मतदान कर प्रदेश की विकासगाथा में भागीदार बनें।

- शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और वर्ली से उम्मीदवार आदित्य ठाकरे ने वोटिंग से पहले मुम्बई के लिया सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा का आशीर्वाद।

- टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने भी डाला वोट। आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ लड़ रही हैं चुनाव।

-  केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में डाला वोट। पीयूष गोयल ने कहा जनता मोदीजी और फडणवीसजी के साथ। महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना की होगी 225 सीटों पर जीत।

- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में म‍तदान किया।

- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्‍वीट कर जनता से मतदान की अपील की।

-  - मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के मतदान। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और भाजपा के युवा नेता भानु भूरिया के मुकाबला।

- बिहार में लोकसभा की एक और विधानसभा की 5 सीटों के उप चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान।

- उत्तरप्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी हो रहा है मतदान।

- महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव  के लिए मतदान सोमवार को सात बजे शुरू हो गया। इसके साथ ही बिहार तथा  महाराष्ट्र की एक-एक लोकसभा और 15 राज्यों में विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव के लिए भी मतदान प्रारंभ हो गया। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।

- महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव में पहली बार वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल(वीवीपैट) मशीन का उपयोग किया जा रहा है। राज्य के 46 निवार्चन क्षेत्रों के 96661 मतदान केन्द्रों पर करीब 1.35 लाख वीपीपैट मशीनें और 1.80 लाख ईवीएम लगायी गयी है तथा 1.27 कंट्रोल यूनिट तैनात की गई है।

- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुल 3239 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 150 महिला उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना-रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के महागठबंधन और कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच है।

- हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव मैदान में कुल 1168 उम्मीदवार हैं।
ये भी पढ़ें
Assembly elections 2019 : महाराष्ट्र में 60, हरियाणा में 65 प्रतिशत मतदान