1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
  4. Maharashtra Assembly Elections 2019 Survey

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : NDA 229, भाजपा 160

Maharashtra Assembly Elections 2019 Survey
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 (Maharashtra assembly elections 2019) में भाजपा-शिवसेना गठबंधन एक बार फिर से कमाल कर सकता है। हाल ही में हुए सर्वे में दावा किया गया है कि यह गठबंधन लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी विपक्षियों को चारों खाने चित करेगा। यह सर्वे भाजपा ने कराया है, जिसमें उसे शिवसेना के साथ मिलकर 229 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा-शिवसेना गठबंधन होता है तो चुनावी नतीजा क्या होगा, इसको लेकर यह सर्वे किया गया था।

सर्वे के मुताबिक, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बड़ी जीत मिल सकती है। वहीं भाजपा के केंद्रीय सूत्रों की मानें तो भाजपा महाराष्ट्र में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ती है तो उसे 160 सीटें मिलेंगी। वहीं भाजपा अगर अकेले भी चुनाव लड़ती है तब भी वह बहुमत का आंकड़ा छू लेगी। सर्वे के अनुसार, बहुमत हासिल करने के लिहाज से गठबंधन में शिवसेना की खास अहमियत नहीं रह गई है।

महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं। 2014 के चुनाव में शिवसेना और भाजपा अलग-अलग लड़ी थीं, जिसमें 124 सीटों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। चुनाव बाद भाजपा-शिवसेना ने मिलकर सरकार बनाई, जो अब तक जारी है।

लेकिन इस बार दोनों पार्टियां साथ में चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं। 2009 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 47 सीटें जीती थीं, जबकि इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी मिलकर भाजपा-शिवसेना गठबंधन से मुकाबले को तैयार हैं।
अगला लेख
बड़ा सवाल, भाजपा-शिवसेना मिलकर लड़ेंगे या अलग-अलग