बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. सनातन धर्म
  3. महाभारत
  4. इस शाप के चलते हुई थी कर्ण की मौत
Written By अनिरुद्ध जोशी
Last Updated : मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (14:07 IST)

इस शाप के चलते हुई थी कर्ण की मौत

Mahabharata | इस शाप के चलते हुई थी कर्ण की मौत
महाभारत से इतर हमें महाभारत के संबंध में कई तरह की किवदंतियां, लोककथा और अन्य कथाएं मिलती है। उन्हीं में से एक है कर्ण की कथा।
 
 
कथा के अनुसार परशुरामजी के आश्रम से शिक्षा ग्रहण करने के बाद कर्ण वन में भटक रहे थे। इस दौरान वे शब्दभेदी विद्या सीख रहे थे। एक दिन जब वे इस विद्या का अभ्यास कर रहे थे तब उन्होंने एक गाय के बछड़े को अन्य वन्य पशु समझकर शब्दभेदी बाण चला दिया और उस बाण से बछडा़ मारा गया।
 
 
तब उस गाय-बछड़े के स्वामी ने कर्ण को शाप दे दिया कि जिस प्रकार उसने एक असहाय बछड़े को मारा है, वैसे ही एक दिन वह भी तब मारा जाएगा जबकि वह खुद को असहाय महसूस करेगा और जब उसका सारा ध्यान अपने शत्रु से कहीं अलग किसी और काम पर होगा।
 
 
हुआ भी यही था कि जब कर्ण का अर्जुन से घोर युद्ध चल रहा था ‍तब उसके रथ का पहिया बार-बार भूमि में धंस जाता था और वह उसे निकालकर फिर से युद्ध करने लगता था। ऐसे समय में जब फिर से उसके रथ का पहिया भूमि में धंस गया तब वह फिर से उसे निकालने लगा और उसे उस समय घबराहट भी हो रही थी व उसका सारा ध्यान युद्ध के अलावा पहिए पर चला गया था। वह खुद को असहाय महसूस कर रहा था। ऐसे मौके का लाभ उठाकर अर्जुन ने कर्ण को मार दिया।
 
ये भी पढ़ें
अक्षय तृतीया पर इन 18 में से कर लीजिए कोई भी 2 काम, हो जाएंगे मालामाल