सम्बंधित जानकारी
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुफ्त में बांटे हेलमेट, कहा जीवन का सुरक्षा कवच है हेलमेट
- राहुल-प्रियंका के रिश्ते पर सवाल उठाकर मध्यप्रदेश के मंत्रियों फिर कराई भाजपा की किरकिरी, कांग्रेस ने मोदी-मोहन को घेरा
- भोपाल में मस्जिद के बाहर नजर आए I Love Mohammad के पोस्टर, जुमे की नमाज के बाद गाड़ियों पर चिपकाएं
- गौ-हत्या पर मध्यप्रदेश में सख्त कानून, कांग्रेस के आरोप पर CM डॉ. मोहन यादव का पलटवार, गाय को परेशान करने वाले को होगी जेल
- मोहन कैबिनेट ने राज्य में 3 रूट पर निजी हेलिकॉप्टर सेवा को दी मंजूरी, टूरिज्म में एविएशन लाने वाला एमपी पहला राज्य
गरबा स्थल पर पति के साथ डांस कर रही सोनम की हार्ट अटैक से मौत, वीडियो वायरल
Heart Attack in Garba : नवरात्रि पर गरबों के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में रमे हैं। गरबा स्थल पर गरबों के साथ ही नाटक, नृत्य समेत कई अन्य कार्यक्रम भी होते हैं। खरगोन जिले में भीकनगांव क्षेत्र के ग्राम पलासी में रविवार रात को गरबा स्थल पर पति के साथ नृत्य कर रही सोनम नामक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दुर्गा प्रतिमा के सामने मेर ढोलना सुन... गाने पर डांस कर रही सोनम अचानक गिर गई। पहले लोगों ने समझा कि वह मजाक कर रही है। हालांकि कुछ देर नहीं उठी तो पति ने उसे झुक कर देखा। सोनम के शरीर में कोई हलचल नहीं थी।
इस पर गरबा पांडाल में हड़कंप मच गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।
आजकल नाचते-नाचते *मौत* आना New नॉर्मल हो गया है
— Yogendra Yadav (@yyogendra971) September 29, 2025
ना जाने किस मोड पर आ चुका है इंसानी जीवन#GARBA#HEART_ATTACK pic.twitter.com/CsLJnAm8cL
मृत महिला का नाम सोनम बताया जा रहा है। वह 19 साल वर्ष की थी और कुछ माह पहले ही उसकी शादी पलासी गांव के कृष्ण पाल से हुई थी। बहरहाल ग्रामीणों ने इसे सामान्य मौत मानते हुए सोमवार सुबह महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।
गौरतलब है कि डांस करते हुए हार्टअटैक का देश में यह पहला मामला नहीं है। इसे पहले भी देश में डांस करते हुए हार्टअटैक से कई लोगों की मौत हो चुकी है।
edited by : Nrapendra Gupta
