उज्जैन निगम का सर्वर डाउन, नहीं भरा जा रहा टैक्स
Publish Date: Wed, 12 Apr 2017 (18:37 IST)
Updated Date: Wed, 12 Apr 2017 (18:38 IST)
मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में करीब दो सप्ताह से नगर निगम की साइट का सर्वर डाउन, जिसके चलते लोग टैक्स नहीं भर पा रहे हैं और उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2017 लेकर अब तक लोग अपना टैक्स ऑनलाइन जमा नहीं कर पा रहे हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति उज्जैन निगम की साइट पर जाता है संपत्ति कर की लिंक पर क्लिक करता है तो वहां उसे 403 Forbidden error दिखाई देता है।
जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डिजिटल इंडिया की बात करते हैं तब ऐसे लंबे समय तक निगम का सर्वर डाउन रहना नि:संदेह उज्जैन के लोगों के साथ खुला मजाक है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि इससे लोग तो परेशान हो ही रहे हैं निगम को भी टैक्स नहीं मिल पा रहा है। लोगों का मानना है कि पता नहीं कब निगम अधिकारियों की नींद टूटेगी और यह व्यवस्था बहाल होगी।