1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. tention in burhanpur after social media post

बुरहानपुर में तनाव, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भड़के लोग

burhanpur police
Tention in Burhanpur : मध्यप्रदेश के बुरहानपुर शहर में मंगलवार रात सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर तनाव पैदा हो गया। इस पोस्ट को देखते ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
 
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट देख लोगों का गुस्सा फूट गया। देखते ही देखते बड़ी संख्‍या में लोग सड़क पर उतर गए। प्रदर्शनकारियों ने थाना घेर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देवेन्द्र पाटीदार और कलेक्टर हर्ष सिंह तुरंत कोतवाली थाने पहुंचे।
 
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने पत्रकारों को बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट प्रसारित होने के बाद एक समुदाय के लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि संबंधित पोस्ट धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और रात करीब 10 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई।
 
पाटीदार ने कहा कि एहतियाती आदेश जारी किए गए हैं और लोगों को इस तरह के पोस्ट को प्रसारित न करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है।
 
कलेक्टर हर्ष सिंह ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की स्थिति पर नजर है। किसी को भी कानून व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
धरती पर लौटे सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर, अब क्या है चुनौतियां?