सम्बंधित जानकारी
- भारत पर टैरिफ का कितना पड़ेगा प्रभाव, BJP ने किया खुलासा
- ईरान, अमेरिका परमाणु कार्यक्रम पर और बातचीत को हुए सहमत, 19 अप्रैल को होगी अगले दौर की वार्ता
- लालकिले ने सुनाई सम्राट विक्रमादित्य की कहानी, रोमांचित हो गए दर्शक, बोले- ऐसा पहले कभी नहीं देखा
- AI का पत्रकारिता पर असर: अवसर या संकट, स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश के पत्रकारिता महोत्सव में उठे सवाल
- वेबदुनिया के पत्रकार कृति शर्मा और मोनिका पाण्डेय को मिला स्टेट प्रेस क्लब मप्र द्वारा सप्तऋषि पत्रकारिता सम्मान
MP : गुना में हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान पथराव
मध्यप्रदेश के गुना में शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर एक शोभा यात्रा के दौरान पथराव की घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शाम करीब साढ़े सात बजे हुई जिसके बाद अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तुरंत कार्रवाई की।
स्थानीय प्रशासन ने कहा कि हमें हनुमान जयंती शोभा यात्रा के दौरान पथराव की सूचना मिली। कुछ समय के लिए शांति और व्यवस्था थोड़ी प्रभावित हुई।
इसमें कहा गया कि प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और पुलिस एवं राजस्व कर्मचारियों की मौजूदगी में मस्जिद के पास स्थिति को नियंत्रित किया गया।MP के गुना में हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान पथराव #MPNews #NewsUpdate #HanumanJayanti #Guna #GunaNews pic.twitter.com/6KG5wdX7g7
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) April 12, 2025
इलाके में फिलहाल पूरी तरह शांति और व्यवस्था है। लोगों से अनुरोध है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और इलाके में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सूत्रों ने बताया कि शोभा यात्रा के दौरान दो समूहों के बीच विवाद के कारण पथराव हुआ।
