1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Prime Minister Narendra Modis address to BJP workers in Bhopal

भाजपा में नई ऊर्जा, कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद

भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकर्ताओं को संबोधन

Modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रेदश की राजधानी भोपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी नई ऊर्जा से भरी हुई है और कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। कार्यकर्ताओं की संख्या की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का महाकुंभ बहुत कुछ कह रहा है। 
 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने संपन्न मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाया, जबकि भाजपा ने राज्य को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कांग्रेस ने राज्य में करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश वासियों ने जनसंघ से लेकर आज तक भाजपा को आशीर्वाद दिया है। 

और क्या कहा मोदी ने... 
  • कांग्रेस आई तो मध्यप्रदेश को होगा नुकसान 
  • कांग्रेस ने जानबूझकर देश को गरीब रखा 
  • विकास के लिए डबल इंजन सरकार की जरूरत
  • कांग्रेस ने लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान में उलझाया
  • कांग्रेस ने लोगों को अभावों में जीने के लिए मजबूर किया
  • कांग्रेस ने गरीबी हटाने का वादा पूरा नहीं किया
  • हमने बिना भेदभाव के सभी के लिए योजनाएं बनाईं 
  • कांग्रेस ने समर्थन मध्यप्रदेश को बीमारू बनाया
  • देश का मान बढ़ने पर कांग्रेस को गौरव नहीं होता। 
Modi इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को भोपाल पहुंचे। वे वायु सेना के विमान से भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान पहुंचे। 
भोपाल पहुंचने के बाद मोदी का मेगा रोड शो आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के लिए मैदान में 7 से ज्यादा बड़े पंडाल बनाए गए हैं। हर इलाके में बीजेपी के झंडे और पोस्टर, बैनर लगाए गए हैं।

इनमें पीएम मोदी के कार्यकाल में किए गए कामों को दिखाया गया है। वे कार्यकर्ताओं के बीच रथ में सवार होकर पहुंचेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोम और बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जंबूरी मैदान पहुंच गए हैं।
Edited by navin rangiyal
अगला लेख
मोदी के दौरे के पहले उमा भारती ने महिला आरक्षण में उठाई ओबीसी कोटे की मांग