पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के देवेंद्रनगर-बड़ागांव बांध में प्रतिमा विसर्जन करते समय गहरे पानी में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य युवक डूबने से बच गए, लेकिन घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवेंद्रनगर-बड़ागांव बांध में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान प्रतिमा को पानी के भीतर ले जाते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
युवकों को बचाने के लिए स्थानीय गोताखोरों ने प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक गहराई में समा गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य युवक भी डूबने लगे थे, लेकिन उन्हें बचा लिया गया। ये तीनों घायल बताए गए हैं। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे से क्षेत्र दुख का माहौल हो गया। (प्रतीकात्मक फोटो)

