1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Mohan Yadav congratulated the Padma Shri Awardee

मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM मोहन यादव ने दी बधाई

Padma Shri Award
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री से सम्मानित होने वाली मध्यप्रदेश की 5 विभूतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि भेरूसिंह चौहान (कला), बुधेन्द्र कुमार जैन (चिकित्सा), हरचंदन सिंह भट्टी (कला), जगदीश जोशिला (साहित्य एवं शिक्षा) और सैली होल्कर (व्यापार एवं उद्योग) ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश के नाम को गौरवान्वित किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश की 5 प्रतिष्ठित विभूतियों को पद्मश्री सम्मान प्रदान करने की घोषणा पर आभार जताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि यह अत्यन्त गर्व का क्षण है। मध्यप्रदेश की विभूतियों का पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाना उनकी कड़ी मेहनत और अपने कार्यक्षेत्र में की गई सेवा का सच्चा सम्मान है।
मुख्यमंत्री ने सम्मानित होने वाली सभी विभूतियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सम्मान न केवल इन व्यक्तियों की उपलब्धियों को रेखांकित करता है, बल्कि समाज को प्रेरणा भी प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश और प्रदेश के विकास में इन विभूतियों का योगदान आगे भी महत्त्वपूर्ण साबित होगा।
अगला लेख
हमास के बाद इजराइल ने भी छोड़े 200 फिलिस्तीनी कैदी, गाजा में बरसों बाद जश्न