सम्बंधित जानकारी
- विवेक जौहरी होंगे मध्यप्रदेश के नए DGP
- हरदीपसिंह डंग के इस्तीफे के बाद मप्र में सियासी हलचल तेज, CM कमलनाथ ने दिया यह बयान
- कमलनाथ सरकार का अंत दिखाई दे रहा, डंग के इस्तीफे पर भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की भविष्यवाणी
- संकट में कमलनाथ सरकार, कांग्रेस विधायक डंग के इस्तीफे के बाद बिसाहूलाल सिंह भी लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
- Corona virus से बचाव के लिए जारी हुआ टोल फ्री Helpline Number 104
भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी फिर कांग्रेस खेमे में!, मुख्यमंत्री कमलनाथ से की मुलाकात
भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर आधी रात को सियासी पारा अपने पूरे उफान पर है। कांग्रेस विधायक हरदीपसिंह डंग के इस्तीफे का पत्र वायरल होने के बाद तेजी से बदले घटनाक्रम में अब कांग्रेस ने बड़ा पलटवार किया है।
हरदीपसिंह डंग के इस्तीफे के कुछ देर बाद मुख्यमंत्री निवास पर भाजपा खेमे के 2 विधायक नारायण त्रिपाठी और शरद कोल के पहुंचने की खबर है।
हरदीपसिंह डंग के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ा पलटवार करते हुए भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी को अपने खेमे में कर लिया है।
भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिलने के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति से मिलने भी पहुंचे।
मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी के विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की भी खबरें सामने आ रही हैं। नारायण त्रिपाठी के साथ कमलनाथ कैबिनेट के मंत्री हनी बघेल भी विधानसभा अध्यक्ष के निवास पर पहुंचे।
एक अन्य भाजपा विधायक शरद कोल के भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचने और इस्तीफा देने की भी खबरें सामने आ रही हैं, लेकिन नारायण त्रिपाठी और शरद कोल के इस्तीफे की और उनके कांग्रेस में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
हालांकि आवास से निकलने के बाद नारायण त्रिपाठी ने कहा कि वे केवल क्षेत्र के विकास की चर्चा के लिए मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। कोई इस्तीफा नहीं दिया है।
