सम्बंधित जानकारी
- Uttar Pradesh Coronavirus Update : 1900 से ज्यादा कोरोनावायरस के नए मामले, बढ़ेंगे रैपिड एंटीजन टेस्ट, आधे घंटे में मिलेगी रिपोर्ट
- Covid-19 : विशेषज्ञों की चेतावनी, सितंबर मध्य तक भारत के गांवों में Coronavirus ले सकता है विकराल रूप
- सिर्फ 20 मिनट में चल सकेगा Covid-19 के संक्रमण का पता, नई जांच पद्धति
- कोरोनावायरस Live Updates : तिरुवनंतपुरम के तटीय क्षेत्रों में शनिवार रात से 10 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन
- मुंबई में COVID-19 से ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर
पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा की हालत चिंताजनक, कोरोनावायरस से हैं संक्रमित
इंदौर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा को आज धार से इलाज के लिए इंदौर लाया गया, जहां उनका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार 76 वर्षीय वर्मा की सुबह एक बार फिर तबीयत बिगड़ने पर धार के एक अस्पताल ले जाया गया, वहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें इंदौर रैफर कर दिया। वर्मा को धार से इंदौर लाया गया, जहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रही है। फ़िलहाल उनका स्वास्थ्य चिंताजनक बताया जा रहा है। वर्मा को कल ही स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।
मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ होने की कामना : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की है। चौहान ने ट्वीट कर लिखा है- ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्माजी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला है। मैं उनके पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना ईश्वर से करता हूं। (वार्ता)
