सम्बंधित जानकारी
- मुंबई में COVID-19 से ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर
- bihar coronavirus update : नीतीश बने 'कोरोना कुमार', बिहार में 10 दिन में दुगुने हुए संक्रमण के मामले
- कार्यस्थलों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित नई कोविड-सुरक्षा यूनिट
- बच्चन परिवार के सदस्यों पर इलाज का हो रहा अच्छा असर
- Coronavirus संक्रमित 10 महिलाओं ने दिया स्वस्थ बच्चों को जन्म
सिर्फ 20 मिनट में चल सकेगा Covid-19 के संक्रमण का पता, नई जांच पद्धति
मेलबर्न। यहां प्रतिष्ठित मोनाश विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने खून की जांच का एक नया तरीका विकसित करने का दावा किया है जो केवल 20 मिनट में कोरोनावायरस (Covid-19) के संक्रमण का पता लगा सकता है।
विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने सार्स-सीओवी-2 संक्रमण के विरुद्ध पैदा हुए एंटीबॉडी की मौजूदगी का पता लगाने के लिए रक्त में एक तत्व की मौजूदगी और उसकी मात्रा का पता लगाने के लिए जरूरी विश्लेषण का तरीका ईजाद किया।
विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि अनुसंधान के तहत वैज्ञानिकों के दल ने खून के नमूनों से 25 माइक्रोलीटर प्लाज्मा लेकर कोविड-19 के मामलों की पहचान की।
बयान में बताया गया कि कोविड-19 के पुष्ट मामलों में लाल रक्त कोशिकाओं के गुच्छ बनने लगे, जो आंखों से सामान्य तरीके से देखे जा सकते हैं। इस तरीके से वैज्ञानिक करीब 20 मिनट में संक्रमण के पुष्ट और संक्रमण नहीं होने के मामलों का पता लगा सकें। (भाषा)
