सम्बंधित जानकारी
- कमलनाथ कर रहे हैं भाजपा विधायकों को फोन,CM शिवराज का बड़ा आरोप,खरीद फरोख्त की कर रहे राजनीति
- उपचुनाव के नतीजों से पहले संघ कार्यालय समिधा पहुंचे शिवराज,मतगणना को लेकर कांग्रेस भी बेचैन
- MP के प्रोटेम स्पीकर को जान से मारने की धमकी, आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार
- मध्यप्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट 94 प्रतिशत,सर्दी और दीपावली में रखें विशेष सावधानी
- बड़ी राहत, MP में निजी स्कूलों को लौटानी होगी टीचर्स की काटी हुई सैलरी, स्टूडेंट्स से ले सकेंगे ट्यूशन फीस
MP Exit Polls 2020 : एग्जिट पोल का अनुमान, बच जाएगी शिवराज सरकार
भोपाल। मध्यप्रदेश के 28 सीटों के उपचुनाव के एग्जिट पोल में 14 से 16 सीटें भाजपा और 10 से 12 के आसपास कांग्रेस को मिल सकती हैं। अनुमान लगाया गया है कि 1 से 2 सीट अन्य को जा सकती है। राज्य में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों के लिए मतदान 3 नवंबर को हुआ था और 10 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। सर्वे के मुताबिक भाजपा को 46 फीसदी वोट तो वहीं कांग्रेस को 43 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
भाजपा को जोरदार सफलता : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 28 विधानसभा उपचुनावों में विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि भाजपा को जोरदार सफलता मिल रही है।
शर्मा ने ट्वीट किया कि एग्जिट पोल महज ट्रेंड बताते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अथक परिश्रम के बल पर परिणाम इससे भी बेहतरीन आएंगे।
जनता के पोल पर भरोसा : दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने अपने ट्वीट में कहा कि कांग्रेस को 'जनता के पोल' पर पूरा भरोसा है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ है। उनका दावा है कि कांग्रेस सभी 28 सीटों पर जीत रही है और कांग्रेस की सरकार बनेगी।
सिंधिया के गढ़ में कांटे का मुकाबला : ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में कांटे की टक्कर है। यहां की 9 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस को 4 से 5 सीटें मिलती नजर आ रही हैं, जबकि मालवा में भाजपा बाजी मारती दिख रही है।
