सम्बंधित जानकारी
- गलवान से जुड़े अभिनेत्री ऋचा चड्डा के ट्वीट पर कानूनी राय ली जा रही : नरोत्तम मिश्रा
- मध्यप्रदेश में ऑनलाइन गैंबलिंग गेम्स पर लगेगा बैन, नए कानून का ड्राफ्ट बनकर तैयार
- Bharat Jodo Yatra : मप्र सरकार ने ली राहुल गांधी की सुरक्षा की जिम्मेदारी, मिश्रा बोले- परिंदा भी पर नहीं मार सकता
- सलकनपुर मंदिर में चोरी के मामले में 5 पुलिसकर्मी निलंबित, CCTV में कैद गाड़ी के सहारे चोरों का सुराग तलाश रही पुलिस
- राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की MP में एंट्री से पहले खालसा कॉलेज विवाद पर मुखर हुई भाजपा
इंदौर में विवादित किताब लिखने वाली डॉ. फरहत खान की जल्द होगी गिरफ्तारी, पीएचडी की डिग्री वापस लेने की तैयारी
भोपाल। इंदौर के शासकीय लॉ कॉलेज में विवादित पुस्तक के मामले में किताब की लेखिका डॉ. फरहत खान और किताब के प्रकाशक की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फरहत खान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई है और वह फरहत खान की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि पूरे मामले में केस दर्ज होने के बाद डॉ फरहत खान परिवार समेत फरार है।
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इंदौर के शासकीय लॉ कॉलेज में विवादास्पद किताब मामले में किताब की लेखिका डॉ. फरहत खान और प्रकाशक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बना दी गई है औऱ जल्ही ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं गृहमंत्री ने कहा कि देश विरोधी किताब लिखने वाली डॉ. फरहत खान की डॉक्टरेट की डिग्री की वापसी के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखेंगे।
क्या है पूरा मामला?- इंदौर के नवीन विधि महाविद्यालय की प्रोफ्रेसर डॉ. फरहत खान अपनी किताब सामूहिक हिंसा एवं दांडिक न्याय पद्धति को लेकर विवादों के घेरे में है। इंदौर की भंवरकुआं पुलिस ने किताब की लेखिका डॉ. फरहत खान और प्रकाशक अमर लॉ पब्लिकेशन और लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. इनामुर्रहमान और संस्थान के प्राध्यापक मिर्जा मोजिज बेग के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भंवरकुआं पुलिस ने लेखिका डॉ. फरहत खान के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 153-ए (धर्म के आधार पर दो समूहों के बीच वैमनस्य फैलाना), 295-ए (किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर किए गए विद्वेषपूर्ण कार्य) और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया है।
