1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. BJP MLA Sitaram Baba viral video punches garland incident controversy
Last Updated : शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 (16:18 IST)

BJP विधायक को 'आशीर्वाद' में मुक्के! सीताराम बाबा ने धक्का दिया, माला फेंकी, वीडियो वायरल

BJP MLA controversy
मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बेरछा में भिंड जिले के निसरोल मंदिर आश्रम के महंत संत सीताराम बाबा का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वे सेवड़ा से भाजपा विधायक को व्यास गद्दी पर आशीर्वाद देने के बजाय जोर-जोर से घूंसे मार रहे हैं, उन्हें दुत्कार रहे हैं। संत ने गुस्से में आकर विधायक द्वारा पहनाई माला उन्हीं पर दे मारी। 

वे जोर-जोर से विधायक को गुस्से में कुछ कहते भी नजर आ रहे हैं। यहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दतिया जिले के सेवड़ा से भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल उनका आशीर्वाद लेने मंच पर व्यास गद्दी पर पहुंचे थे। उन्होंने जैसे ही संत सीताराम बाबा को माला पहनाई और उनके आशीर्वाद के लिए झुके मंच पर सीन ही बदल गया। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें