1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi Macron Strait of Hormuz security freedom of navigation talks
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 (23:09 IST)

ट्रंप के बाद PM मोदी को आया मैक्रो का कॉल, Hormuz को लेकर क्या हुई प्लानिंग

modi and macron
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता को तत्काल बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मोदी ने गुरुवार को मैक्रों के साथ अपनी टेलीफोन पर हुई बातचीत के बारे में ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए अपना घनिष्ठ सहयोग जारी रखेंगे।
यह कॉल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई बातचीत के ठीक 48 घंटे बाद आया है. पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाली के लिए फ्रांस के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। मोदी और मैक्रों ने 5  मार्च को फोन पर बात की थी और पश्चिम एशिया की स्थिति पर अपनी ‘साझा चिंताओं’ और संवाद तथा कूटनीति की ओर लौटने की आवश्यकता पर चर्चा की थी। 
मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि मुझे मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फोन किया। हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता को तत्काल बहाल करने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की।  उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए अपना घनिष्ठ सहयोग जारी रखेंगे। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
BJP विधायक को 'आशीर्वाद' में मुक्के! सीताराम बाबा ने धक्का दिया, माला फेंकी, वीडियो वायरल