सम्बंधित जानकारी
- वाह रे अस्पताल! पहले चेस्ट का एक्सरे कराएं, फिर आपका कान देखेंगे...
- मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रावण से की कमलनाथ की तुलना
- शिवराज की चिट्ठी, सोनियाजी! आपकी चुप्पी बताएगी आप कमलनाथ से सहमत हैं...
- MP : कमलनाथ बोले- मैं भी आइटम, आप भी आइटम, सभी आइटम...
- कमलनाथ के बयान के खिलाफ BJP नेताओं का मौन उपवास, इमरती देवी के निकले आंसू
भाजपा नेता बिसाहूलाल का विवादित बयान, कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी के लिए कहे अपशब्द
अनूपपुर। मध्यप्रदेश की मंत्री इमरती देवी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा 'आइटम' कहे जाने पर प्रदेश में मचे राजनीतिक बवाल के बीच भाजपा सरकार के मंत्री और आदिवासी नेता बिसाहूलाल सिंह एक वायरल वीडियो में कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी के लिए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया।
वायरल वीडियो में प्रदेश के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ सिंह की दूसरी पत्नी को रखैल कहते दिखाई दे रहे हैं।
अनूपपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ उपुचनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह ने बिसाहूलाल के बयान को अपमानजनक बताया। उन्होंने कहा कि वह बिसाहूलाल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।
बिसाहूलाल अनूपपुर सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट से उन्होंने वर्ष 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर जीता था।
वायरल वीडियों में मंत्री कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, 'विश्वनाथ सिंह (कांग्रेस उम्मीदवार) अपनी पहली पत्नी के बारे में जानकारी क्यों छिपा रहे हैं और नामांकन पत्र में अपनी रखैल के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने अपनी पहली पत्नी के बारे में जानकारी नहीं दी लेकिन रखैल की दी है। वह अपनी पहली पत्नी के बारे में क्यों नहीं बता रहे हैं।
हालांकि, विश्वनाथ ने अपने बयान में साफ किया कि बिसाहूलाल द्वारा लगाये गये सभी आरोप निराधार हैं।
उन्होंने कहा कि मेरी शादी 15 साल पहले हुई और मेरी 14 साल की बेटी भी है। मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करुंगा। यह भाजपा उम्मीदवार के चरित्र को उजागर करता है। एक ओर तो वह मौन व्रत का नाटक कर रहे हैं और दूसरी ओर महिलाओं का अपमान करते हैं। लोग सब देख रहे हैं।
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया कि वह बिसाहूलाल से संपर्क करने में असमर्थ हैं क्योंकि वह आंतरिक इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वायरल वीडियो की सत्यता जानने के लिए उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। (भाषा)
