1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh BJP President VD Sharma compared Kamalnath with Ravana

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रावण से की कमलनाथ की तुलना

कमलनाथ के आइटम वाले बयान पर नॉनस्टॉप सियासत

Madhya Pradesh
भोपाल। मध्यप्रदेश के उपचुनाव में बड़े नेता लगातार अपने बयानों में मार्यादा लांघ रहे है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश सरकार की मंत्री इमरती देवी को आइटम बताया है तो उसके जवाब में अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कमलनाथ को रावण बता डाला है। वीडी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ तो रावण से भी बड़े कुसंस्कारी निकले, जो एक महिला मंत्री का अपमान करने के बाद भी अपने किए पर अफसोस भी नहीं जता रहे हैं।

इतना ही नहीं सोमवार को अपनी चुनावी सभा में वीडी शर्मा ने कमलनाथ के साथ ही पूरी कांग्रेस को कठघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि ये वही कमलनाथ हैं, जो पहले भी महिलाओं को सजावट की वस्तु कह चुके हैं। ये यूथ कांग्रेस के समय के वही कमलनाथ हैं,जब इनकी यूथ कांग्रेस के लोग गुंडागर्दी के लिए जाने जाते थे और इनके ही एक पदाधिकारी ने नैना साहनी के शव को काट-काट कर तंदूर में डाल दिया था।

आज कांग्रेस और उनके नेता कमलनाथ को उपचुनाव में हार का डर सता रहा है जिससे वह बौखला गए है। उनको हार का डर सता रहा है तो वे महिलाओं के अपमान पर उतर आए हैं। बहन इमरती देवी कमलनाथ कैबिनेट में भी मंत्री रहीं थीं, लेकिन उन्होंने कमलनाथ की लंका को आग लगाकर भाजपा का दामन थामा। वे अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री हैं, लेकिन कमलनाथ को उनका नाम याद नहीं आ रहा है। ये कमलनाथ नहीं बोल रहे हैं यह तो उनके संस्कार बोल रहे हैं, उनकी पार्टी के संस्कार बोल रहे हैं।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें
अगला लेख
चीन से तनाव के बीच मालाबार नौसेना युद्धाभ्‍यास में अब भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया भी शामिल