1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. 24 students of Madhya Pradesh left for Guwahati from Imphal

मध्यप्रदेश के 24 छात्र-छात्राएं इम्फाल से गुवाहाटी रवाना, बुधवार को दिल्ली जाएंगे

24 students of Madhya Pradesh left for Guwahati from Imphal
भोपाल। मणिपुर से आने वाले विद्यार्थियों के ताजे अपडेट के अनुसार आज दोपहर 2.50 बजे इम्फाल-गुवाहाटी (Imphal-Guwahati flight) की फ्लाइट के लिए एयर एलायंस (Air Alliance) के विमान के इम्फाल से रवाना होने से पहले विमान में तकनीकी ख़राबी पाए जाने पर कोलकाता से दूसरा स्पेशल विमान इम्फाल पहुंचाया गया।
 
इसमें सभी 24 छात्र-छात्राएं आज रात को 9.30 बजे इम्फाल से गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं। सभी 24 छात्र-छात्राएं आज रात गुवाहाटी में ही रुकेंगे और कल बुधवार सुबह गुवाहाटी-दिल्ली फ्लाइट से रवाना होंगे। 
यह जानकारी ACS Home डॉ. राजेश राजौरा ने दी।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
न्यूजीलैंड में भारी बाढ़ से डूबा शहर, इमरजेंसी का ऐलान, कई स्कूली छात्र हुए लापता