• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. City submerged by heavy flood in New Zealand
Written By
Last Updated : मंगलवार, 9 मई 2023 (22:33 IST)

न्यूजीलैंड में भारी बाढ़ से डूबा शहर, इमरजेंसी का ऐलान, कई स्कूली छात्र हुए लापता

न्यूजीलैंड में भारी बाढ़ से डूबा शहर, इमरजेंसी का ऐलान, कई स्कूली छात्र हुए लापता - City submerged by heavy flood in New Zealand
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड (New Zealand) के सबसे बड़े शहर बाढ़ से हड़कंप मच गया है। वंगारेई (Whangarei) शहर में गुफाओं की खोज कर रहे स्कूली छात्र बाढ़ के पानी में लापता हो गए हैं। इसके बाद ऑकलैंड (Auckland) में अधिकारियों ने मंगलवार को आपातकाल (emergency) की घोषणा कर दी है। ऑकलैंड के मुख्य हवाई अड्डे के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए।
 
दमकल और आपातकालीन कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने 200 से अधिक फंसे हुए लोगों के कॉल का जवाब दिया है जिनमें से अधिकांश ऑकलैंड में हैं। खबरों के मुताबिक बाढ़ के कुछ ही हफ्तों बाद 4 लोगों की मौत हो गई। ऑकलैंड के मुख्य हवाई अड्डे के कुछ हिस्से जलमग्न हो गए।
 
मंगलवार को भारी बारिश से बेसमेंट भर गए, कारें फंस गईं, पेड़ गिर गए और रेल सेवाएं बाधित हो गईं। जनवरी में रिकॉर्ड वर्षा हुई थी और 1 महीने बाद चक्रवात गैब्रिएल (Cyclone Gabrielle) आया था। चक्रवात गैब्रिएल की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई थी।(एजेंसियां)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश के 24 छात्र-छात्राएं इम्फाल से गुवाहाटी रवाना, बुधवार को दिल्ली जाएंगे