1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. 2 naxallites killed in balaghat in encounter

मध्य प्रदेश के बालाघाट में मुठभेड़, 43 लाख के इनामी 2 नक्सली ढेर

encounter in balaghat
Balaghat news in hindi : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सोमवार को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 2 नक्सलियों को मार गिराया। इन दोनों पर कुल 43 लाख रुपए का इनाम था।
 
अधिकारी ने बताया कि केराझरी के जंगलों में सोमवार रात नौ बजे से 10 बजे के बीच गोलीबारी शुरू हुई। बाद में पुलिस ने इलाके में तलाशी ली और 2 नक्सलियों के शव बरामद किए।
 
मारे गए नक्सलियों की पहचान सजंती उर्फ क्रांति और रघु उर्फ शेर सिंह के रूप में हुई है। संजति पर पुलिस ने 29 लाख रुपए का इनाम रखा था। रघु पर ही 14 लाख का इनाम था।
 
घटनास्थल से एक एके-47 राइफल, एक 12 बोर की राइफल और कुछ रोजाना जरूरत की चीजें बरामद की गईं।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ईरान के दूतावास पर इजरायल की Air Strike, कमांडर Raza Jahedi की मौत, ईरान ने खाई बदले की कसम