प्रचार का अनोखा अंदाज
सड़क नहीं तो घोड़ा सही
सागर। जिले में सुरखी विधानसभा क्षेत्र में एक निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार सुर्खियों में है। घोड़े पर चढ़कर हाथ में मिनरल वाटर की बोतल लिए चुनाव प्रचार का उद्देश्य महज लोगों का ध्यान खींचने के लिए नहीं है। पुणे के प्रतिष्ठित सिम्बायोसिस संस्थान में एमबीए की पढ़ाई कर रहे राहुल गर्ग नामक इस प्रत्याशी की मानें तो इलाके में सड़क नहीं है। इसलिए मोटरगाड़ी की जगह घोड़ा सही है और पेयजल के अभाव में मिनरल वाटर हाथ में लेना पड़ा है।
उनका मकसद यह है कि वे लोगों को बता सकें कि आजादी के लगभग 60 वर्षों के बाद भी गाँवों की स्थिति क्या है?
राहुल पिछले पाँच वर्षों से पुणे में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं, लेकिन अपेक्षाकृत पिछड़े माने जाने वाले बुंदेलखंड अंचल के सागर संभाग में जरूरी सुविधाओं की कमी ने उन्हें इतना झकझोरा कि उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला कर डाला। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए काम कर चुके 26 वर्षीय राहुल कहते हैं कि उनका मकसद चुनाव जीतना नहीं है, बल्कि उच्च शिक्षित युवाओं को राजनीति की तरफ मोड़ना है।
राहुल ये बखूबी समझते हैं कि वे चुनाव नहीं जीत सकते। उनका मकसद तो केवल अपने क्षेत्र की समस्याओं की ओर लोगों का ध्यान खींचना और युवाओं को यह बताना है कि राजनीति खराब चीज नहीं है। क्षेत्र के लोग राहुल से खुश हैं और इसे ही वह अपनी सफलता मानते हैं।