सोनिया के जनता से छह सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने अपनी पार्टी की उपलब्धियों की ओर जनता का ध्यान खींचने के लिए उससे मतदान से पहले अपने छह सवालों पर अवश्य विचार करने का आग्रह किया है।
सोनिया गाँधी ने आज यहाँ कांग्रेस की चुनावी सभा में जनता से पूछा क्या आप जानते हैं कि देश को आजाद किसने कराया पूरे देश का औद्योगिकीकरण और यहाँ बाँधों का निर्माण किसने करवाया।
उन्होंने आगे पूछा क्या आपको पता है कि देश में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किसने किया। गाँव गाँव में कंप्यूटर के सपने को सच किसने किया और संचार माध्यमों की क्रांति किसने की।
उन्होंने यह भी कहा कि जनता को मतदान के पहले यह भी जान लेना चाहिए कि देश की तमाम बहनों को गाँव गाँव में अधिकार संपन्न किसने किया। विश्व के नक्शे पर बांग्लादेश के उदय की ओर इंगित करते हुए उन्होंने आखिरी सवाल के तहत पूछा देश के दुश्मनों को हराकर दुनिया के नक्शे को किसने बदला।
सोनिया गाँधी ने कहा कि जनता एक बार इन सवालों के जवाबों पर गौर करेगी तो उसे पता चलेगा कि देश के सभी बड़े और ऐतिहासिक कार्य कांग्रेस पार्टी ने ही कराए हैं अथवा उसके शासन में ही किए गए हैं।