शेर-ए-पंजाब हैं मनमोहन-राहुल
प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को कमजोर बताने पर भाजपा पर प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने मंगलवार को कहा कि शीर्ष पद के लिए संप्रग के उम्मीदवार शेर-ए-पंजाब हैं और भारत के गौरव हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार रनिंदरसिंह के पक्ष में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री कमजोर उम्मीदवार नहीं हैं। रनिंदर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदरसिंह के बेटे हैं।
भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की आलोचना करते हुए राहुल ने कहा कि मनमोहन ने जहाँ आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया, वहीं भगवा पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने कंधार अपहरण कांड के समय आतंकवादियों की माँगें मानी।
आडवाणी के इस दावे का खंडन करते हुए कि वे कंधार कांड के समय आतंकवादियों की रिहाई से अवगत नहीं थे, कांग्रेस महासचिव ने कहा कि आडवाणी सच नहीं बोल रहे हैं।
संप्रग सरकार की उपलब्धियों के बारे में राहुल ने कहा कि गरीबों के लिए कई योजनाएँ चलाई गईं और किसानों के ऋण भी माफ किए गए।