मुरली मनोहर जोशी की जान को खतरा
वाराणसी संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जान खतरा है, जिसे देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर उनके आवास पर यहाँ सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
उनके आवास पर हर आने जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जा रही है। खुफिया तंत्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उनके घर अपरिचितों का आना-जाना है। साथ ही घर के आसपास भी अपरिचित देखे गए हैं।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय खुफिया विभाग की ओर से गृह मंत्रालय को इस आशय की रिपोर्ट भेजी गई थी कि जोशी के महमूरगंज स्थित आवास विराट विला में लोगों का बेधड़क आना जाना है। ऐसे में कोई भी अप्रिय वारदात हो सकती है। वीवीआईपी होने के कारण उनके सभास्थल के आसपास भी सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए जाने चाहिए ताकि कोई लचर सुरक्षा व्यवस्था का फायदा न उठा सके।
सूत्र बताते हैं कि ऐसे संकेत मिले हैं कि आतंकी चुनाव में गड़बड़ी फैला सकते है। इसी रिपोर्ट को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजकर डॉ. जोशी की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। इसी के तहत महमूरगंज स्थित उनके आवास पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
जोशी ने सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को यह सख्त हिदायत दी है कि सुरक्षा जाँच के नाम पर बेवजह किसी को परेशान न किया जाए।