1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
  6. मायावती को झप्पी देता रहूँगा-संजय दत्त

मायावती को झप्पी देता रहूँगा-संजय दत्त

संजय दत्त
फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने सपा के लिए चुनाव प्रचार करते हुए रविवार को यहाँ एक चुनाव सभा में फिर से कहा कि मायावती जितना बरसेंगी, मैं उतनी झप्पी दूँगा, लेकिन पप्पी कैंसिल, क्योंकि पप्पी मेरी जनता के लिए है।

संजय दत्त ने मेरठ के जिमखाना मैदान में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लगता है कि बहन मायावतीजी गुस्से में हैं, लेकिन वे जितना बरसेंगी, मैं उतनी झप्पी दूँगा। फिर भी बरसेंगी तो फूल भेजूँगा।

उन्होंने मायावती के शासन की आलोचना करते हुए कहा कि बहनजी के राज में नल है तो पानी नहीं। बल्ब है तो बिजली नहीं। गाड़ी सड़क पर कम चलती है, क्योंकि गड्ढे ज्यादा हैं।

संजय के साथ यहाँ चुनाव प्रचार के लिए आए सपा नेता अमरसिंह ने भाजपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मायावती और अटलबिहारी वाजपेयी का तीन बार सियासी निकाह हो चुका है।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें