1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
  6. जया की मुखालफत से कांग्रेस खुश

जया की मुखालफत से कांग्रेस खुश

जया प्रदा
समाजवादी पार्टी के विद्रोही नेता आजम खान रामपुर लोकसभा चुनाव में परोक्ष रूप से कांग्रेस की मदद कर रहे हैं। हालाँकि हमारी ओर से आजम को पार्टी में शामिल होने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

यह बात उत्तरप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने मंगलवार को कही। यह पूछे जाने पर कि क्या खान चुनाव के बाद कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं, उन्होंने कहा पार्टी आलाकमान द्वारा इस पर बाद में चर्चा की जाएगी।

उल्लेखनीय है सपा प्रमुख मुलायमसिंह यादव द्वारा आजम खान पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उन्हें बाहर का दरवाजा दिखाए जाने के बाद से कांग्रेस नेता उन्हें लुभाने के प्रयासों में जुटे हैं।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें