1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Priyanka Gandhi attacks PM Modi

प्रियंका ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, अगर 56 इंच का सीना है तो दीजिए मेरे सवालों का जवाब

Priyanka Gandhi
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बोट यात्रा के दूसरे दिन मंगलवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर ये सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दिला सकती। उन्होंने कहा कि अगर आपका सीना 56 इंच का है तो आप रोजगार क्यों नहीं देते।
 
उत्तर प्रदेश के भदोही पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया? इस रट इस की भी एक्सपायरी डेट होती है। अब वे (बीजेपी) बताएं कि उन्होंने सत्ता में पांच साल रहने के दौरान क्या किया।

प्रियंका अपनी तीन दिन की बोट यात्रा के दौरान कई मंदिरों और मजारों में जा रही है और लोगों से मुलाकात कर रही है। 
 
उन्होंने योगी सरकार पर भी हमला करते हुए कहा कि रिपोर्ट कार्ड सुनने में अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि जमीन पर आकर देखें क्या बदला है। 
 
उत्तरप्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री दिनेशचंद्र शर्मा ने प्रियंका पर बड़ा हमला करते हुए दावा किया कि अगर यह पुराना समय होता, तो उन्हें 'राजघराना' कहा जाता। वे चुनाव के दौरान आते हैं, पिकनिक मनाते हैं और चले जाते हैं और फिर 5 साल बाद वापस जाते हैं। उन्होंने कहा कि बोट यात्रा केवल वोटों के लिए हैं। इनकी बोट यात्रा में खोट को पहले ही इनके सहयोगियों ने दर्शा दिया था।
अगला लेख
पुलवामा हमले पर CRPF जवानों से बोले अजीत डोभाल, देश कभी नहीं भूलेगा 40 जवानों की शहादत