• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Priyanka Gandhi boat yatra
Written By
Last Updated :लखनऊ , मंगलवार, 19 मार्च 2019 (08:49 IST)

प्रियंका की बोट यात्रा का दूसरा दिन, यूपी के डिप्टी सीएम को दिखी बोट यात्रा में खोट

प्रियंका की बोट यात्रा का दूसरा दिन, यूपी के डिप्टी सीएम को दिखी बोट यात्रा में खोट - Priyanka Gandhi boat yatra
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की बोट यात्रा से उत्तरप्रदेश की राजनीति गरमा गई है। आज यात्रा का दूसरा दिन है और वह आज कई मंदिरों और मजारों में माथा टेकेंगी। 
 
उत्तरप्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री दिनेशचंद्र शर्मा ने प्रियंका पर बड़ा हमला करते हुए दावा किया कि अगर यह पुराना समय होता, तो उन्हें 'राजघराना' कहा जाता। वे चुनाव के दौरान आते हैं, पिकनिक मनाते हैं और चले जाते हैं और फिर 5 साल बाद वापस जाते हैं।
 
उन्होंने कहा कि बोट यात्रा केवल वोटों के लिए हैं। इनकी बोट यात्रा में खोट को पहले ही इनके सहयोगियों ने दर्शा दिया था। 
 
वकीलों ने की यह मांग : इस बीच वकीलों के एक समूह ने सोमवार को जिला मजिस्ट्रेट को एक पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दिए जाने का अनुरोध किया गया है। 
 
पत्र में दावा किया गया है कि प्रियंका ईसाई हैं और सनातन धर्म के प्राचीन मूल्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें मंदिर में प्रवेश करने से रोका जाना चाहिए। पत्र में कहा गया कि उनकी पूजा की जगह चर्च है। 
ये भी पढ़ें
CM प्रमोद सावंत ने शपथ लेने के बाद फेसबुक पर की यह अपील, जीता सबका दिल...