सम्बंधित जानकारी
- पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद को टक्कर दे सकते हैं शत्रुघ्न सिन्हा, राहुल की मौजूदगी में थामेंगे कांग्रेस का हाथ
- कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक हो सकती है राहुल गांधी की 72 हजार रुपए सालाना वाली 'न्याय' योजना
- टिकटों के ऐलान के साथ बीजेपी और कांग्रेस में खुलकर सामने आई अंतर्कलह, डैमेज कंट्रोल के लिए दिग्गज उतरे मैदान में
- आदित्यनाथ योगी ने कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना को बताया छलावा
- जबलपुर में कांग्रेस से विवेक तनखा का नाम लगभग तय, बीजेपी अध्यक्ष राकेश सिंह को मिलेगी चुनौती
नाराज कांग्रेस विधायक ने उठवा लीं पार्टी दफ्तर से 300 कुर्सियां
औरंगाबाद (महाराष्ट्र)। लोकसभा का टिकट कटने से संभवतया: खिन्न हुए कांग्रेस विधायक अब्दुल सत्तार ने अपने समर्थकों की मदद से मंगलवार को पार्टी के स्थानीय कार्यालय से 300 कुर्सियां उठवा लीं।
सिलोद से विधायक सत्तार ने कहा कि वे पार्टी छोड़ चुके हैं और उन्होंने दावा किया कि कुर्सियों पर उनका मालिकाना हक है। कुर्सियां न होने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक राकांपा के दफ्तर में हुई।
सत्तार को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें औरंगाबाद सीट से लोकसभा का टिकट देगी लेकिन इस सीट पर विधान परिषद सदस्य सुभाष झंबाद को टिकट दिया गया जिससे सत्तार शायद नाराज हो गए।
