1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. AAP candidates for loksabha election

लोकसभा चुनाव 2019, दिल्ली से आप के छह उम्मीदवार घोषित

AAP candidates
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली से 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। दूसरी ओर पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया है। 
 
आप नेता और दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने लोकसभा चुनाव के लिए आप के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पूर्वी दिल्ली आतिशी, उत्तर-पश्चिम दिल्ली से गग्गनसिंह को, दक्षिण दिल्ली से राघव चड्ढा, उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडे, चांदनी चौक से पंकज गुप्ता और नई दिल्ली से ब्रजेश गोयल को उतारने का फैसला किया है। 
 
राय ने कहा कि पश्चिम दिल्ली सीट पर पार्टी में चर्चा के बाद उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। इसके साथ हरी उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन नहीं होगा।
अगला लेख
राग ओवैसी, सरहद मजबूत तो मेरा देश मजबूत