1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. लोकसभा सीट
  4. Amritsar Lok Sabha Election 2019

अमृतसर लोकसभा चुनाव 2019 । Amritsar Lok Sabha Election 2019

अमृतसर लोकसभा चुनाव 2019
पंजाब की इस हाईप्रोफाइल सीट पर मुकाबला इस बार त्रिकोणीय होने जा रहा है। लगभग 2 दशक तक भाजपा का गढ़ रही यह सीट कांग्रेस के खाते में 2014 के लोकसभा चुनाव में तब चली गई जब कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह ने यहां भारी मतों जीत से हासिल की।

परिचय : पंजाब का ऐतिहासिक शहर है अमृतसर, जो कि पाकिस्तानी सीमा से लगा हुआ है। सिखों का सबसे बड़ा गुरुद्वारा स्वर्ण मंदिर यहीं पर स्थित है। स्वतंत्रता संग्राम का सबसे बड़ा नरसंहार जलियांवाला बाग कांड यहीं पर हुआ था। यह शहर अनेक त्रासदियों का गवाह रहा है।
 
जनसंख्‍या : साल 2011 की जनगणना के अनुसार अमृतसर की कुल जनसंख्या 24 लाख 90 हजार 656 है।
 
अर्थव्यवस्था : यहां विभिन्न उद्योगों के रूप में वस्त्र, खाद्य निर्माण, रेशम बुनाई, चर्मशोधन और डब्बा पैकिंग उद्योग शामिल हैं। यह शहर व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में भी महत्‍वपूर्ण है।
 
मतदाताओं की संख्‍या : लोकसभा चुनाव 2014 के मुताबिक यहां के संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्‍या 14 लाख 77 हजार 262 है, जिसमें 7 लाख 79 हजार 164 पुरुष और 6 लाख 98 हजार 98 महिलाएं हैं।
 
भौगोलिक स्थिति : यह देश के पश्चिम छोर पर स्थित है। यहां से पाकिस्तान की दूरी केवल 25 किलोमीटर है। यह पंजाब का सबसे बड़ा शहर है। दिल्ली से इसकी दूरी उत्तर पूर्व में 447 किलोमीटर है।
 
16वीं लोकसभा में स्थिति : लोकसभा चुनाव 2014 में इस संसदीय सीट से कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदरसिंह विजयी रहे थे, लेकिन उन्‍हें पंजाब का मुख्‍यमंत्री बनाए जाने के कारण बाद में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के गुरजीतसिंह औजला ने भाजपा के राजिंदर मोहन सिंह छीना को रिकॉर्ड मतों से पराजित किया।
अगला लेख
जालंधर लोकसभा सीट परिचय