1. समाचार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. SSC Selection Posts Phase IX 2021: Registration for 3261 posts begins
Written By
पुनः संशोधित शनिवार, 25 सितम्बर 2021 (16:44 IST)

SSC Notification 2021 : SSC ने निकाली 3261 पदों के लिए भर्ती, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्र सरकार के 271 विभागों में सेलेक्शन पोस्ट के 3261 पदों पर भर्ती शुरू की है।
 
ऑनलाइन आवेदन ssc.nic.in पर शुक्रवार से शुरू हो गए। 25 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। ऑनलाइन फीस 28 अक्टूबर तक जमा होगी।

ऑफलाइन चालान 28 अक्टूबर की रात 11.30 बजे तक मिल सकेंगे। 1 नवंबर तक फीस जमा होगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगले साल जनवरी और फरवरी में प्रस्तावित है।
 
कौनसे पदों पर होना हैं भर्ती : 3261 पदों में से एससी के 477, एसटी 249, ओबीसी 788, अनारक्षित 1366 और ईडब्ल्यूएस के 381 पद हैं।

बाकी पद दिव्यांग एवं अन्य वर्ग के लिए रिजर्व है। इनमें से 400 से अधिक पद मल्टी टास्किंग स्टाफ, 146 रिसर्च असिस्टेंट, 62 जूनियर जियोग्राफिकल असिस्टेंट के शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
महाराष्ट्र में 22 अक्‍टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर, सरकार ने किया ऐलान