1. समाचार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. Now without exam job in Indian railway

बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे में अब बिना एग्जाम नौकरी, तुरंत करें ऑनलाइन आवेदन

indian railway
रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने पश्चिम-मध्य रेलवे (आरआरसी-डब्ल्यूसीआर) में अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए आवेदन मांगे हैं। यहां अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत 2,000 से ज्यादा अपरेंटिस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी पश्चिम मध्य रेलवे की वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
10वीं, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए रेलवे में अपरेंटिस करना का यह सुनहरा मौका है। इस भर्ती अभियान में इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, मशीनिस्ट, फिटर, वायरमैन, टर्नर, कारपेंटर, पेंटर समेत विभिन्न ट्रेडों की रिक्तियों को भरा जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2021 है। आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2021 से शुरू होगी, वहीं रेलवे भर्ती परीक्षा में चयन की प्रक्रिया के लिए ट्रॉयल जनवरी महीने में होगा।
 
ये भर्तियां स्पोर्ट्स कोटे की तरफ से की जाएंगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतन आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, वहीं अगर आवेदन फीस की बात करे तो सामान्य वर्ग व ओबीसी को 500 रुपए और एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग, अल्पसंख्यक, ईडब्ल्यूएस को 250 रुपए का भुगतान करना होगा।
अगला लेख
Parliament Winter Session Live update : लोकसभा-राज्यसभा से कृषि कानून वापसी बिल पास