1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. Good News For Train Passengers: Indian Railways Plans to Convert General Coaches Into AC Compartments Soon

Good News : रेलवे यात्रियों को अब मिलने वाली है बड़ी सुविधा, AC Compartments में बदलेंगे General Coaches

Indian Railways
नई दिल्ली। कोरोनाकाल से उबरने के बाद अब भारतीय रेलवे यात्रियों को बड़ी सुविधाएं देने की तैयारियां कर रही हैं। इसी के मद्देनजर जनरल क्लास (General Coach) को वातानुकूलित यान (एसी कंपार्टमेंट) में बदलने की तैयारी की जा रही है।

देश में रोजाना हजारों लोग ट्रेनों से सफर करते हैं, कुछ लोगों की लंबी दूरी की यात्रा होती है, तो कुछ यात्री कम दूरी के लिए भी ट्रेनों से सफर करना ही सुविधाजनक मानते हैं। ऐसे में हर यात्री एसी कोच में सफर तो करना चाहता है लेकिन उतना किराया देना आसान नहीं होता है।

खबरों के अनुसार फिलहाल जनरल सेकेंड क्लास के कोच में लगभग 100 से 110 यात्री बैठ सकते हैं जबकि जनरल कोच को एसी में बदलने के बाद आम यात्री भी जो ज्यादा किराया देकर सफर नहीं कर पाते थे वे भी आसानी से इस किराये में सफर कर पाएंगे। रेलवे की मुख्य योजना इन डिब्बों को पूरी तरह आरक्षित कोच बनाकर चलाने की है। 
 
मिल सकती हैं ये सुविधाएं 
इन जनरल एसी कोच में ऑटोमेटिक बंद होने वाले दरवाजे लगे होंगे।
रेलवे मंत्रालय की की तरफ से लगातार इस पर काम किया जा रहा है
पंजाब के कपूरथला की रेलवे कोच फैक्ट्री में बनाए जा रहे हैं फर्स्ट एसी और जनरल क्लास कोच। 
अगला लेख
बड़ी खबर, सुदूर इलाकों में 32152 किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूरी, नक्‍सल इलाकों पर ज्‍यादा फोकस